विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में मौसम खराब होने का वायु सेवा पर बड़ा असर, पुणे जा रही उड़ान वापस लखनऊ लौटी

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 18 Apr 2026 01:01 PM (IST)

Flights Diverted: करीब चार घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर उसे सुबह चार बजे दिल्ली रवाना किया गया।

पांच फ्लाइट को डायवर्ट किया गया

पांच फ्लाइट को डायवर्ट किया गया

HighLights

  1. देर रात इंडिगो सहित सभी एयरलाइन ने जारी किया अलर्ट

  2. रनवे ब्लॉक होने के कारण जहाज वापस लौटे, चार डाइवर्ट

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल्ली में शुक्रवार देर शाम से रात तक मौसम खराब होने का उड़ान सेवा पर बड़ा असर हुआ। वहां पर अचानक मौसम खराब होने के कारण लखनऊ से जाने वाली पांच फ्लाइट को डायवर्ट किया गया।

इंडिगो सहित सभी एयरलाइन ने शुक्रवार देर रात दिल्ली में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया। इस बीच दिल्ली जा रहीं चार उड़ानों को लखनऊ डाइवर्ट किया गया। इसके साथ ही लखनऊ से पुणे जा रही उड़ान बीच रास्ते से वापस लखनऊ ही लौटी।

हांगकांग से दिल्ली जा रही उड़ान रात 11:38 बजे लखनऊ में उतरी। करीब चार घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर उसे सुबह चार बजे दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, वडोदरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-2882 रात 11:30 बजे 138 यात्री और सात क्रू मेंबर के साथ उतरी रात 12:43 बजे दिल्ली रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- ईंधन कम होने से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से काठमांडू जा रहा था विमान

मुंबई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-2408 रात 11:39 बजे 164 यात्री और चार क्रू मेंबर के साथ उतरी और रात दो बजे दिल्ली को रवाना हुई। कोलकाता से दिल्ली जा रही अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1804 भी रात 11:45 बजे लखनऊ आई और रात 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इंडिगो एयरलाइन की उड़ान रात 9:30 पुणे रवाना हुई। वहां रनवे ब्लॉक होने के कारण उड़ान वापस लौट आई। देर रात यह उड़ान पुणे रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ उतरी, खराब मौसम की वजह से Lucknow की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट