Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट लखनऊ में हुई लैंड, 12 घंटे से परेशान पैसेंजर्स ने स्‍टाफ को सुनाई खरी-खोटी

    दिल्ली से कोलकाता जा रहे विमान को शुक्रवार सुबह 445 बजे के आसपास लखनऊ में उतार दिया गया। यात्रियों को यह तक नहीं बताया गया कि आखिर उनका विमान यहां क्यों उतारा गया है। इस पर यात्रियों ने स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे विमान अमौसी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भर सका।

    By Jagran News Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sat, 25 Jan 2025 07:50 AM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट लखनऊ में हुई लैंड।

    जागरण संवाददाता ,लखनऊ। दिल्ली से कोलकाता जा रहे विमान को शुक्रवार सुबह 4:45 बजे के आसपास लखनऊ में उतार दिया गया। यात्रियों को यह तक नहीं बताया गया कि आखिर उनका विमान यहां क्यों उतारा गया है। इस पर यात्रियों ने स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों के विरोध पर जिम्मेदार तकनीकी कारण तो कभी कोलकाता में मौसम खराब होने का हवाला देते रहे। ऐसे में दिल्ली से गुरुवार की देर रात 12:35 बजे उड़ाने भरने वाले यात्री विमान में करीब 12 घंटे बैठे रहे। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे विमान अमौसी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भर सका।

    कोलकाता पहुंचने पर लैंड करने की नहीं म‍िली अनुमत‍ि

    स्पाइस जेट का विमान एसजी 730 ने दिल्ली से गुरुवार रात 12:35 बजे उड़ान भरी थी और शुक्रवार तड़के 02:45 बजे कोलकाता पहुंचना था लेकिन कोलकाता पहुंचने पर विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। विमान को फिर अमौसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: IGI Airport: करीब ढाई घंटे तक दिल्ली के आसमान में विमानों की आवाजाही रुकी, 50 उड़ान किए गए रीशेडयूल

    यात्र‍ियों ने एक्‍स पर बताई समस्या

    लखनऊ में शुक्रवार की सुबह 4:45 बजे विमान लैंड करा दिया गया। यात्री फरजाना पटवारी ने एक्स पर लिखा कि यात्रियों को विमान के यहां से उड़ान की सही सूचना नहीं दी गई है। एयरपोर्ट पर खड़े विमान के अंदर ही यात्रियों ने पूरी रात किसी तरह गुजारी।

    10 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भर सका विमान

    इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह करीब 10 बजे विमान कोलकाता के लिए उड़ान भर सका और दो घंटे बाद करीब दोपहर 12:10 बजे कोलकाता पहुंचा। ऐसे में यात्र‍ियों ने राहत की सांस ली।

    वंदे भारत एक्सप्रेस चार फरवरी तक लखनऊ तक ही चलेगी

    लखनऊ। यात्रियों को थोड़ा परेशानी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि रेलवे प्रशासन गोरखपुर से प्रयागराज तक चलने वाली 22549/22550 वंदे भारत एक्सप्रेस 27 जनवरी से चार फरवरी तक लखनऊ तक ही चलाने जा रहा है। लखनऊ से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

    उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने महाकुंभ के कारण यह निर्णय किया है। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक कुलदीप तिवारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 12275 प्रयागराज नई दिल्ली एक्सप्रेस 28, 30, 31 जनवरी व दो, चार फरवरी को सुबेदारगंज तक ही जाएगी। 12276 नई दिल्ली प्रयागराज 27, 29, 31 जनवरी व एक और तीन फरवरी को सुबेदारगंज तक ही चलेगी। इसके अलावा कई और दूसरी रूटों की ट्रेनें भी सुबेदारगंज तक ही जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: हवा में बुरी तरह हिलने लगा विमान, छह यात्री घायल, नाइजीरिया में करनी पड़ी आपात लैंडिंग