विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरार श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में जारी किए तीन वीडियो, बोली- ज्यादा परेशान किया गया तो कर लूंगी सुसाइड

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 02:44 PM (IST)

Video Messages of Shraddha Dubey: उसने नौ अक्टूबर को भी बीयर पी रखी थी और नशे में मेरे फ्लैट में ...और पढ़ें

HighLights

  1. श्रद्धा दुबे कह रही है कि कर्ज में बुरी तरह से डूबा था शिवा शर्मा

  2. श्रद्धा दुबे कह रही, मैंने अपने फ्लैट से उसको कूदते देखा

  3. घटना की रात से पहले शिवा के साथ थी श्रद्धा दुबे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में तीन वीडियो संदेश जारी करने के साथ अपनी सफाई पेश की। तीसरे वीडियो में श्रद्धा ने अपने को बेकुसूर बताया और कहा कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है।

श्रद्धा दुबे की नेपाल में घूमते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिनसे कन्फर्म हो रहा है कि वो नेपाल में ही है और वहां से कहीं और भागने की तैयारी में है। श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में तीसरा वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया और अपने को बेकुसूर बता रही है। श्रद्धा दुबे ने नया वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है. उसका दावा है कि शिवा ने हत्या नहीं बल्कि सुसाइड किया था और उसने उसे खुद बालकनी से कूदते देखा है।

पूरी दास्तां बताई 

उसने तीसरे वीडियो में आठ अक्टूबर की पूरी दास्तां बताई और कहा कि यह हत्या नहीं है। संदेश में कह रही है मैं श्रद्धा दुबे, जिसका नाम शिवा हत्याकांड में बार-बार उछाला जा रहा है। मेरा उससे कोई मतलब नहीं था, मेरा उस हत्या से कोई मतलब नहीं था। वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था, ठीक है। मैंने अपने फ्लैट से अपनी आंखों से देखा उसको कूदते हुए, ठीक। अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे, सब कुछ निकलेगा, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है।

एक चाय वाले से फोन कराया

इसके साथ ही श्रद्धा ने बताया कि घटना वाले दिन शिवा ने एक चाय वाले से फोन कराया और हम दोनों ने बात की। इसके बाद मैं उससे मिलने गए। वो मेरी गाड़ी में मेरे साथ दैनिक चौराहे तक आया, उसकी बीएमडब्ल्यू मेरा ड्राइवर लेकर आया। मेरी बहन रश्मि तो उसको जानती तक नहीं है। वह बड़े कर्ज यानी पचास लाख रुपये से अधिक के कर्ज में था और डिप्रेशन में था। उसने नौ अक्टूबर को भी बीयर पी रखी थी और नशे में मेरे फ्लैट में आया था। वह सुसाइड करने की बात कर रहा था, लेकिन मैंने उसे पकड़ रखा था।

सीसीटीवी कैमरे निकालेंगे, तो सब कुछ निकलेगा

श्रद्धा ने आगे कहा कि अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकालेंगे, तो सब कुछ निकलेगा, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है। ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं। उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी। मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी, क्योंकि मेरे घर से किसी ने छलांग मार के सुसाइड अटेम्प्ट किया है। तो मेरी हालत खराब होनी स्वाभाविक है, ठीक है।

घटना से पहले दोनों घूमने-फिरे

श्रद्धा दुबे ने कहा कि यह सात तारीख की घटना है, जिस दिन शिवा ने एक चाय वाले के थ्रू कपूरथला में, कपूरथला मेन चौराहे पे एक चाय वाला है जहां पे हम लोग अक्सर चाय पिया करते थे। शिवा शर्मा से मेरी छह-सात दिनों से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। उसने चाय वाले के थ्रू मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। उसमें वह बहुत रो रहा था, फिर मैंने उसको कॉल किया अपने नंबर से दो बार। उसकी उस वक्त कॉल नहीं उठी। उसके बाद रात दो बजे उसका कॉल आया। मैंने पूछा, क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि कहां हो। मैंने कहा कि मैं दैनिक चौराहे पर खड़ी हूं, वह अपनी बीएमडब्ल्यू से दैनिक पर आता है। मुझसे मिलता है, उसने कॉल पर भी ये बोला था, अगर कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो उसमें यह होगा कि उसने मुझे कॉल पर बोला है कि, बाबू मैं आता हूं, ठीक है।

वह (शिवा) आया, मेरे साथ बातचीत किया

श्रद्धा के मुताबिक, "वह (शिवा) आया, मेरे साथ बातचीत किया। बीयर पिया हुआ था बहुत ज्यादा, ठीक है। हम लोग पैडलर्स कैफे गए। पैडलर्स कैफे में उसने मेरे लिए माचा मंगाया और मेरे ड्राइवर के लिए भी उसने जूस वगैरह ऑर्डर किया, खुद भी लिया। उसके बाद वह उस वक्त मेरे साथ घर पे गया। हम लोग जैसे ड्राइव करते थे, ड्राइव कर के घर पे गया। वह मेरी गाड़ी चला रहा था, उसकी गाड़ी मेरा ड्राइवर चला रहा था। श्रद्धा दुबे खुद को बेकुसूर बता रहा है और दावा कर रही है कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है। इसके साथ ही अपना नाम किसी भी ब्यरोकेट, नेता और क्रिकेटर के साथ न जोड़ने की विनती कर रही है।

आठ को हम लोग कर रहे थे चिल

श्रद्धा ने कहा कि आठ तारीख को मेरी बहन घर आती है, उसके बाद हम लोग चिल करते हैं। सब कुछ ठीक रहता है। हम लोग घूमने जाते हैं। शाम को शिवा शर्मा के कुछ फ्रेंड्स आते हैं, जिसमें से एक का नाम अश्विनी मिश्रा था और दूसरा हर्ष था। अगर शिवा पे हमारे फ्लैट पर किसी भी प्रकार का कोई टॉर्चर हो रहा हो ता या कुछ भी हो रहा होता, तो उनके दोस्तों ने यह जाके क्यों नहीं बताया पुलिस में कि टॉर्चर हो रहा है। दरअसल, ऐसा कोई भी टॉ र्चर नहीं हो रहा था शिवा के साथ। शिवा और हम खुश थे, बहुत अच्छे से थे। शिवा को मैं सिर्फ दो महीने से करीब से जानती थी, चार महीने से तो वह मेरा दोस्त था। पिछले कुछ महीनों से हम रिलेशनशिप में थे। हम उसको जानते थे, ठीक है।

बहन का को ई लेना -देना नहीं

वीडियो में श्रद्धा ने कहा कि उसके बाद आठ अक्टूबर को बहन रश्मि नवरात्रि पूजा को लेकर बात करने मेरे घर आती है। बहन का तो इस केस से कोई रिलेशन ही नहीं है। वो तो शिवा को अच्छे से जा नती तक नहीं थी। अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो ना शिवा से उसकी कोई बातचीत थी, ना कुछ। वह बहुत कम जा नती थी शिवा शर्मा को। मेरी बहन का तो उससे कोई मतलब ही नहीं था। वह तो इतने दिनों बाद मेरे घर आई थी, ठीक है।

पचास लाख रुपये से अधिक के कर्ज

वह बड़े कर्ज यानी पचास लाख रुपये से अधिक के कर्ज में था और डिप्रेशन में था। उसने नौ अक्टूबर को भी बीयर पी रखी थी और नशे में मेरे फ्लैट में आया था। वह सुसाइड करने की बात कर रहा था, लेकिन मैंने उसे पकड़ रखा था। खुद को बेकुसूर बता रहा है और दावा कर रही है कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है। इसके साथ ही अपना नाम किसी भी ब्यरोकेट, नेता और क्रिकेटर के साथ न जोड़ने की विनती कर रही है।

नेपाल में घूमते हुए श्रद्धा दुबे की कई फोटो वायरल 

नेपाल में घूमते हुए श्रद्धा दुबे की कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिनसे कन्फर्म हो रहा है कि वो नेपाल में ही है और वहां से कहीं और भागने की तैयारी में है। श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में तीसरा वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया और अपने को बेकुसूर बता रही है। श्रद्धा दुबे ने नया वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसका दावा है कि शिवा ने हत्या नहीं बल्कि सुसाइड किया था और उसने उसे खुद बालकनी से कूदते देखा है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में देखी गई शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, लखनऊ पुलिस ने घोषित किया है ईनाम

यह भी पढ़ें- बहराइच के रूपईडीहा में दस अक्टूबर से खड़ी है हत्या की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे की ScorpioN , तीन लोग भागे नेपाल