लखनऊ में पांच ACP का ट्रांसफर, लक्ष्मण वर्मा कृष्णानगर और अभिषेक पांडेय भेजे गए कैसरबाग
Lucknow Police Transfer: यातायात के एसीपी महेश त्यागी को कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी अनूप कुमार ...और पढ़ें

पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर पांच असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस (ACP) के तबादले का प्रशासनिक आदेश जारी किया
HighLights
राजधानी में कानून और यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास
यातायात के एसीपी महेश त्यागी को सौंपी गई कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी में कानून और यातायात व्यवस्था को लेकर पांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसीपी लक्ष्मण वर्मा को कृष्णानगर और एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय को कैसरबाग भेजा गया है।
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर पांच असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस (ACP) के तबादले का प्रशासनिक आदेश जारी किया। कैसरबाग की जिम्मेदारी संभाल रहे नवरत्न गौतम को यातायात की कमान दी गई है। यातायात के एसीपी महेश त्यागी को कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी अनूप कुमार को यातायात के साथ यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ट्रांसफर की सूची
- लक्ष्मण वर्मा: ACP लखनऊ से ACP कृष्णानगर तबादला
- अभिषेक कुमार पांडे: ACP कृष्णानगर से ACP कैसरबाग तबादला
- नवरत्न गौतम: ACP कैसरबाग से ACP ट्रैफिक तबादला
- महेश त्यागी: ACP ट्रैफिक से ACP लॉ एंड ऑर्डर तबादला
- अनूप कुमार: ACP UP 112 से ACP ट्रैफिक तबादला (UP 112 का अतिरिक्त प्रभार भी)।
