उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, पुलिस महानिरीक्षक डॉ मनोज कुमार को मिली तैनाती
IPS Officer Transfer: गृह विभाग ने सोमवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। यह तीनों ट्रांसफर सीधा जनता से जुड़े नहीं है।

तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
HighLights
38वीं वाहिनी पीएसी से हटाए गए राजेश द्विवेदी
हेमराज मीना को भेजा गया सुरक्षा मुख्यालय
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। यह तीनों ट्रांसफर सीधा जनता से जुड़े नहीं है।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध चल रहे पुलिस महानिरीक्षक डॉ मनोज कुमार को पीएसी वेस्ट जोन मुरादाबाद में तैनाती मिली है। डॉ मनोज कुमार लंबे समय से प्रतीक्षा में चल रहे थे।
उत्तर प्रदेश राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान, लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात हेमराज मीणा को इसी पद पर उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में तैनात किया गया है।
सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ राजेश द्विवेदी का तबादला उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ, लखनऊ के पद पर किया गया है।
