Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में आसमान से बरस रही आग, 30 जिलों में पारा 40 पार; सबसे गर्म रहा ये ज‍िला

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 09:42 PM (IST)

    लखनऊ और आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है जहां 30 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बांदा चित्रकूट समेत 17 जिलों में अगले 24 घंटों तक लू का असर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 जून तक लू का आरेंज अलर्ट है।

    Hero Image
    अगले 24 घंटों तक बना रहेगा लू का असर।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से को लू से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को जहां 24 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था वहीं मंगलवार को 30 जिलों में पारा 40 का बैरियर पार कर गया। बांदा, चित्रकूट सहित 17 जिलों में अगले 24 घंटों तक लू का असर बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजधानी लखनऊ में भी तापमान लगातार तीसरे दिन बढ़ा और 42.02 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम शुष्क हो जाने के कारण गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को झांसी में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 46 डिग्री दर्ज किया गया। इससे समीपवर्ती इलाकों में लू के थपेड़े लगते रहे। हमीरपुर, बांदा और कानपुर देहात में भी लू का असर दिखा। वहां अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

    डॉ. सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में चल रही गर्म पछुआ हवा के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 जून तक लू को लेकर आरेंज अलर्ट, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अन्य भागों में भी तापमान एवं आर्द्रता सामान्य से अधिक रहने से उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है। 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।