लखनऊ में दीपावली पर सतर्क रहेगा अग्निशमन विभाग, लोगों के भी सावधानी बरतने का जारी किया संदेश
Lucknow Fire Brigade: लखनऊ में अग्निशमन विभाग तो सतर्क ही रहेगा, उसने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील भी की है।

लखनऊ में अग्निशमन विभाग सतर्क
HighLights
पटाखों की चिंगारी कहीं राख न करे दें दीपावली की खुशियां, बरतें सावधानी
खुद सुरक्षित रहें, दूसरों को भी रखें
पिछली दीपावली पर 41 स्थानों पर लगी थी आग, चौक के लाजपतनगर में मकान में आग से झुलसा था युवक
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली पर आतिशबाजी की खुशियां कई बार आग की घटनाओं में बदल जाती हैं। पटाखों और आतिशबाजी की चिंगारी से मकानों, दुकानों और गोदामों में आग लग जाती है। लखनऊ में अग्निशमन विभाग तो सतर्क ही रहेगा, उसने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील भी की है।
पिछली दिवाली पर राजधानी में 41 जगहों पर आग लगी थी, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था। चौक के लाजपतनगर में मकान में आग लगने से एक युवक झुलस गया था। राजधानी में नौ फायर स्टेशन हैं। 44 गाड़ियां हैं, लेकिन त्योहार पर भीड़भाड़ वाले बाजारों और पुराने लखनऊ की संकरी गलियों में दमकल वाहनों को पहुंचने में चुनौती का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खुद से सावधानी बरतनी भी जरूरी है।
आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि दिवाली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों से अपील है कि आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें। आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग के नंबरों पर फोन करें।
दीपावली पर बरतें ये सावधानियां
- खुले और सुरक्षित स्थान पर ही पटाखे जलाएं।
- बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने दें।
- छत और बालकनी में लकड़ी, कागज व कपड़े न रखें।
- दीपक और मोमबत्ती को पर्दों से दूर रखें।
- बिजली की झालर और उपकरणों के तार जांच लें।
- रसोई में गैस और तेल के इस्तेमाल के दौरान सतर्क रहें।
- घर और दुकान में अग्निशमन यंत्र या पानी-रेत की बाल्टी रखें।
- आपात स्थिति में बाहर निकलने के रास्ते खुले रखें।
लखनऊ अग्निशमन विभाग की क्षमता
संसाधन- संख्या
फायर स्टेशन- नौ
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म 42 मीटर दो
फायर स्काई आर्टिकुलेटेड वाटर टावर 35 मीटर एक
मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल एक
फोम टेंडर- तीन
बड़े वाटर बाउजर - तीन
बड़े फायर टेंडर - 10
छोटे फायर टेंडर- नौ
फायर क्विक रिस्पांस व्हीकल- दो
वाटर मिस्ट हाईप्रेशर - पांच
फायर इंजन मोटर बाइक- आठ
नौ फायर स्टेशनों के कंट्रोल रूम नंबर
फायर स्टेशन - कंट्रोल रूम नंबर
हजरतगंज- 9454418642 और 101
चौक - 9454418644
पीजीआइ - 9454418646
आलमबाग - 9454418648
इंदिरानगर - 9454418650
बीकेटी - 9454418652
सरोजनीनगर - 9454418656
गोमतीनगर - 9454418658
गोसाईंगंज - 7839861686
अग्निशमन विभाग के अन्य महत्वपूर्ण नंबर
मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ - 9454418344
आपातकालीन सेवा - 112
अग्निशमन आपातकालीन हेल्पलाइन - 9454418642।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को अब 13 दिन नहीं मिलेगी छुट्टी, डीजीपी राजीव कृष्णा ने जारी किया आदेश
यह भी पढ़ें- नोएडा और वाराणसी के कमिश्नर का हटना तय, लखनऊ व कानपुर के पुलिस अफसरों की बदलेगी कुर्सी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।