विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को अब 13 दिन नहीं मिलेगी छुट्‌टी, डीजीपी राजीव कृष्णा ने जारी किया आदेश

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:29 PM (IST)

UP Police Leaves Cancelled:

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा 

HighLights

  1. पांच से 17 नवंबर तक पुलिसवालों को नहीं मिलेगी छुट्‌टी

  2. सभी डीजी, एडीजी, आईजी व डीआईजी को आदेश जारी

  3. धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 13 दिन तक सभी पुलिसकर्मियों का अवकाश रद कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखने का लेकर बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों की छुट्टी पांच से 17 नवम्बर तक रद रहेगी।

डीजीपी राजीव कृष्णा ने त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ रखने को लेकर यह फैसला लिया है। उन्होंने सभी डीजी, एडीजी, आईजी और डीआईजी के साथ पुलिस कमिश्नर को यह आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी जिलों के एसएसपी को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने शासन से लेकर थानों तक तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा था कि त्योहारों के उल्लास और उमंग के बीच किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। उत्सव के माहौल को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन सतर्कता बरते। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में दहेज उत्पीड़न और चेक बाउंस के प्रकरण में अब सीधे FIR नहीं करेगी पुलिस

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस करेगी पूरी तैयारी, खास एक्ट में आरोपपत्र से पहले अभियोजन की 'एनओसी' अनिवार्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।