भीषण सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, अज्ञात वाहन में पीछे से घुसी कार; बनारस से वापस जा रहे थे उन्नाव
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शहीद पथ के किनारे एक भीषण कार दुर्घटना में एक व्यापारी की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रिजवान के रूप में हुई है जो सीमेंट के गमले बनाने का कारोबार करते थे। ये तीनों बनारस से लौट रहे थे तभी उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहीद पथ के किनारे स्थित बिजनौर थाना क्षेत्र में एक भीषण कार दुर्घटना हो गई। कार किसी अज्ञात वाहन के पीछे से जा घुसी, जिससे कार में सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व्यापारी था।
घायलों की पहचान 22 वर्षीय शादाब, 45 वर्षीय जहीर और मृतक की पहचान 35 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है। यह लोग सीमेंट के गमला बनाने का कारोबार करते हैं। व्यापार के सिलसिले में बनारस गए थे।
.jpeg)
ये तीनों उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और बनारस से अपने घर लौट रहे थे। कार रिजवान चला रहा था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिजवान को मृत घोषित कर दिया गया।
शादाब और जहीर को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।