विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:03 PM (IST)

Lucknow Crime News: मां के मुताबिक श्रद्धा पिछले चार महीने से शिवा पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। ...और पढ़ें

आंगन कैफे के मालिक 27 वर्षाय शिवा शर्मा              प्रेमिका इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे

आंगन कैफे के मालिक 27 वर्षाय शिवा शर्मा प्रेमिका इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे

HighLights

  1. प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कैफे मालिक की मौत, चार पर हत्या का मुकदमा

  2. चारों आरोपितों सहित फरार श्रद्धा दुबे पर लखनऊ पुलिस कस रही शिकंजा

  3. प्रेमिका सिगरेट से जलाकर करती थी प्रताड़ित, एक वर्ष से लिव-इन में रहते थे दोनों

जागरण संवाददाता, लखनऊ: राजधानी में आंगन कैफे के मालिक 27 वर्षाय शिवा शर्मा की बालू अड्डे के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट से गिरकर मौत के प्रकरण में उसकी प्रेमिका सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शिवा शर्मा के साथ उसकी प्रेमिका इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे लिव-इन में थी।

लखनऊ में के फ्लैट से गिरकर कारोबारी (वंदे मातरम् चिकन और आंगन कैफे) के मालिक शिवा शर्मा की मौत से सनसनी फैल गई है। कारोबारी की मां का आरोप है कि गर्लफ्रेंड ने बेटे की हत्या कर शव फेंक दिया है। कारोबारी शिवा शर्मा गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे के साथ चार महीने से लिव-इन में रह रहा था। शिवा कपड़े की दुकान और आंगन नाम से रेस्टोरेंट चलाता था।

प्रेमिका ने शिवा शर्मा की मौत को संदिग्ध बताया, लेकिन मृतक की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को प्रताड़ित किया जाता था और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। हजरतगंज पुलिस ने प्रेमिका श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, आदिल और चालक समेत अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

केजीएमयू ले जाने की सूचना मिली

अलीगंज के सेक्टर एफ निवासी रंजना शर्मा के मुताबिक, उनका बेटा शिवा सात अक्टूबर को घर से निकला था। नौ अक्टूबर को श्रद्धा और आदिल ने फोन कर बताया कि शिवा की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। बाद में चालक के माध्यम से किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाने की सूचना मिली।

Karobari Shivam Sharma

दूर से शिवा का शव दिखाकर वहां से चले गए

स्वजन अस्पताल पहुंचे तो आरोपित पक्ष के लोग दूर से शिवा का शव दिखाकर वहां से चले गए। डाक्टरों ने जांच के बाद शिवा को मृत घोषित कर दिया। रंजना ने बताया कि शिवा की आंखों और जबड़े पर चोट, नाक-कान से खून निकलने तथा टांग और पसलियों में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है।

शरीर पर खरोंच और सिगरेट से जलाने के निशान 

मां ने शरीर पर खरोंच और सिगरेट से जलाने के निशान होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिवा के शरीर पर केवल अंडरवियर था और शरीर पर मेकअप लगा हुआ था। ऐसे में उसकी हत्या की गई है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि एक वर्ष से लिव-इन में दोनों रह रहे थे।

श्रद्धा दुबे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

शिवा चौथी मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरा, उसकी मौत से पहले क्या हुआ और घटना में किसकी क्या भूमिका थी। यह पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही चारों आरोपितों की तलाश की जा रही है। श्रद्धा दुबे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे पिछले कुछ महीनों से शिवा शर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 

चार महीने कर रही प्रताड़ित, सिगरेट से जलाया

मां के मुताबिक श्रद्धा पिछले चार महीने से शिवा पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। विरोध करने पर उसे बदनाम करने और झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी।

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप 

मारपीट करने और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है, सिगरेट से जलाती थी। करीब हफ्ते भर पहले आरोपी युवती ने उनकी दुकान पर आकर खुलेआम धमकी दी थी कि बेटा मुझे सौंप दो, वरना ऐसा अंजाम भुगतना पड़ेगा जिसकी कल्पना नहीं की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले चालक दानिश उनके घर से फार्च्यूनर की चाबी लेकर गाड़ी ले जाने लगा था। विरोध करने गाड़ी छोड़कर चला गया।

 यह भी पढ़ें- लखनऊ में डबल मर्डर: कृष्णानगर में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव

यह भी पढ़ें- लखनऊ में स्ट्रीट डॉग को सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले के खिलाफ मुकदमा, एनजीओ ने की शिकायत