विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में डबल मर्डर: कृष्णानगर में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:15 AM (GMT+05:30)

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मां-बेटी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की सूचना ...और पढ़ें

HighLights

  1. कृष्णानगर के भोला खेड़ा में मां-बेटी की हत्या।

  2. 55 वर्षीय श्याम दुलारी और 32 वर्षीय पूजा साहू मृत।

  3. पुलिस मौके पर पहुंची, हत्याकांड की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित भोला खेड़ा में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। गौरी स्टूडियो वाली गली में दोहरा हत्याकांड सामने आया है।
 
यहां रहने वाली 55 वर्षीया श्याम दुलारी पत्नी रविन्द्र शंकर और उनकी 32 वर्षीया बेटी पूजा साहू की गला कसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
 
एक ही घर में मां-बेटी के शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस मर्डर के खुलासे में जुट गई है।