Republic Day की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जवानों संग छात्रों का जोश, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश
चारबाग से विधान भवन होते हुए केडी सिंह स्टेडियम तक गई परेड में आतंकवादी निरोधक दस्ता एटीएस के जवान हथियारों से लैस होकर देश की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई। खास बात रही कि इन सब पर हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की। परेड में भारतीय सेना के शौर्य को दिखाया गया। रिहर्सल के दौरान महिला होम गार्ड्स ने परेड के दौरान हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी जोश दिखाते हुए परेड में शिरकत की। चारबाग से विधान भवन होते हुए केडी सिंह स्टेडियम तक गई परेड में आतंकवादी निरोधक दस्ता एटीएस के जवान हथियारों से लैस होकर देश की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।
एटीएस जवानों के आगे-आगे चल रही सेना की तोपें, देशभक्ति गीतों पर अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने नाचते-गाते विधानभवन के सामने से गुजरे। खास बात रही कि इन सब पर हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की। परेड चारबाग से शुरू होकर बर्लिंगटन चौराहा, विधानसभा होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक गई।
महिला होम गार्ड्स ने किया शक्ति प्रदर्शन
यहां से यह रिहर्सल की परेड निकली, परेड का रिहर्सल देखने के लिए आसपास के लोग सुबह से ही उत्सुक दिखे। परेड में मुख्य रूप से भारतीय सेना के शौर्य को दिखाया गया। रिहर्सल के दौरान महिला होम गार्ड्स ने परेड के दौरान हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का एलान, 942 जवानों को मिलेंगे पदक
वाहनों का बंद रहा आवागमन
इसे देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाई। एटीएस जवानों ने विधानसभा के सामने सलामी दी। परेड में सीनियर अधिकारी, सेना व पुलिस के जवान भी शामिल रहे। वहीं गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के कारण चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने बाल विद्या मंदिर के आसपास वाहनों का आवागमन बंद रहा।
उधर रिहर्सल के बीच में हेलीकॉप्टर ने फूल बरसाने शुरू किए। इससे उत्साहित लोगों ने जयकारा लगाया। देशभक्ति गानों पर परेड की रौनक बढ़ गई है।
स्कूल की छात्राओं ने दी प्रस्तुति
म से माटी म से माथा, भारत की शान तिरंगा... गीत पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। उनके डांस की लयबद्धता देखकर अधिकारी भी तालियां बजाते नजर आए। इसके अलावा अपना भारत वह भारत है, जिसके पीछे संसार चला... इस गाने पर परेड में शामिल छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य पेश किया। इसके बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।
सीएम योगी की सांकेतिक फ्लीट पहुंची विधानभवन
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान सांकेतिक फ्लीट भी विधानभवन के सामने पहुंची। इस दौरान शासन व प्रशासन के अधिकारियों ने पूरी सतर्कता बरतते हुए फ्लीट को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस दौरान मंडलायुक्त रोशन जैकब, डीएम विशाख जी अय्यर, डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों ने बजाया बैगपाइपर
बैग पाइपर बैंड के साथ लखनऊ के महर्षि विद्यालय के बच्चों ने शानदार परेड निकाली। बच्चे लाइन से पूरी सावधानी के साथ परेड का हिस्सा बने। इसके अलावा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, सेंट जोसेफ, लखनऊ पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां विधानभवन के सामने दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।