दिसंबर में यूपी के बिजली बिल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 3.25 प्रतिशत कम हो सकता है Bill
UP Bijli Bill: दिसंबर में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिसमें बिजली का बिल लगभग 3.25 प्रतिशत कम हो सकता है। यह लगातार छठा महीना होगा जब ईंधन अधिभार शुल्क में कमी के कारण करोड़ों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

Bijli Bill: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दिसंबर में बिजली बिल में 3.25% की कमी संभव।
छठे महीने लगातार उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत।
ईंधन अधिभार शुल्क में कमी से करोड़ों को लाभ।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। Bijli Bill: बिजली उपभोक्ताओं को दिसंबर में भी बिजली के बिल से बड़ी राहत मिलती दिख रही है। जून में 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं का जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अक्टूबर में 5.24, नवंबर में 9.17 के बाद अब दिसंबर में भी लगभग 3.25 प्रतिशत बिल कम हो सकता है।
एफपीपीसीए (ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन) के तहत सितंबर माह के ईंधन अधिभार शुल्क(फ्यूल सरचार्ज) में कमी को देखते हुए नवंबर के बिजली बिल पर दिसंबर में सभी श्रेणियों के तकरीबन 3.89 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस संबंध में पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा जल्द ही आदेश जारी करने की कवायद की जा रही है।
ईंधन अधिभार के एवज में नवंबर में 9.17 प्रतिशत कम देना पड़ रहा है बिल
जून में भारी-भरकम 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क वसूलने पर विद्युत नियामक आयोग के कड़े रुख के बाद से लगातार छठवें माह उपभोक्ताओं को बिजली के बिल से बड़ी राहत मिलना तय माना जा रहा है।
एफपीपीसीए की गणना में अब पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बिजली खरीदने की वास्तविक लागत में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का मुद्दा आयोग में उठाने वाले उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का मानना है कि जुलाई से लगातार मिल रही राहत दिसंबर में भी बनी रहेगी। वास्तव में कितनी राहत मिलेगी यह एक-दो दिन में कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा संबंधित आदेश जारी करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।