Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dy CM Keshav Prasad Maurya : गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले उप मुख्यमंत्री केशव

    By Jagran NewsEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 12 Jul 2025 12:56 PM (IST)

    Rumors Spreading About Dy CM Keshav Prasad Maurya केशव वर्ष 2017 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे अब 2027 को देखते हुए वह फिर संगठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष की जल्द ही घोषणा हो सकती है। सपा के पीडीए की काट के लिए पार्टी ओबीसी या वंचित समाज से अध्यक्ष बना सकती है।

    Hero Image
    गृह व रक्षा मंत्री के बाद राज्यपाल से मिले उप मुख्यमंत्री केशव

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फिर शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात के मद्देनजर राज्य में जल्द ही योगी आदित्यनाथ सरकार से लेकर भाजपा संगठन में फेरबदल की नए सिरे से चर्चा होने लगी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए केशव केशव प्रसाद मौर्य को संगठन में अहम दायित्व सौंपा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इससे पहले मंगलवार को नई दिल्ली में अमित शाह और बुधवार को राजनाथ सिंह से मिले थे। अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर संबंधित फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि “भारतीय राजनीति के चाणक्य हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर 2027 में उत्तर प्रदेश में 2017 दोहराने व तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

    मौर्य की इस पोस्ट के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। वर्ष 2027 व 2017 को जोड़ते हुए की गई पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि केशव वर्ष 2017 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे अब 2027 को देखते हुए वह फिर संगठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष की जल्द ही घोषणा हो सकती है। सपा के पीडीए की काट के लिए पार्टी ओबीसी या वंचित समाज से अध्यक्ष बना सकती है। संगठन के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में भी फेरबदल तय है।