दुर्गा शक्ति नागपाल ने सपा नेता को हड़काया
लखनऊ। मथुरा के महावन में एसडीएम अभिषेक सिंह के एक शिक्षक से अभद्रता करने के मामले में निलंबन ...और पढ़ें

लखनऊ। मथुरा के महावन में एसडीएम अभिषेक सिंह के एक शिक्षक से अभद्रता करने के मामले में निलंबन झेलने के बाद उनकी पत्नी सपा नेता से अभद्रता करने के मामले में चर्चा में हैं। नोएडा से चर्चा में आई आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल इन दिनों मथुरा में सीडीओ के पद पर कार्यरत हैं। आज शाम को दुर्गा शक्ति नागपाल ने उनके कार्यालय में आए एक सपा नेता को हड़काने के साथ ही बुरी तरह से अपमानित किया।
सपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी वीरभान कुछ ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आज सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल से पूर्व निर्धारित समय पर उनके कार्यालय पर गए। सपा नेता ने पार्टी के लैटरपेड पर उक्त ग्रामीणों की समस्याएं लिखकर सीडीओ को दिया। वीरभान सिंह ने बताया कि सीडीओ ने लैटर पेड देखते ही फेंक दिया। उन्होंने लताड़ते हुए कहा कि चले आते हैं नेतागीरी करने। सपा नेता ने भी उसी भाषा में जवाब दिया। सपा नेता ने कहा कि वो जिला पंचायत का चुनाव लड चुके है। अभी भी गाव के प्रधान है। बीते 15 वर्ष से राजनीति में है। आप इस तरह से अभद्र भाषा क्यों बोल रही हैं। इसी पर दुर्गा शक्ति और भड़क गई। इसके बाद दोनों में जमकर नोंक-झोंक भी हुई।
सपा नेता ने आरोप लगाया सीडीओ ने कार्यालय से बाहर निकलने को कह दिया। इस मामले में सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने कहा कि उन्होंने सपा नेता से किसी भी तरह की अभद्रता नहीं की। सपा नेता ने एक टेंडर लिया था, उसी पर उनसे जवाब मागा जा रहा था। इसी पर नेता उत्तेजित हो गए।
गौरतलब है कि सीडीओ दुर्गा शक्ति के पति आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने महावन के एसडीएम रहने के दौरान आठ अक्टूबर को कार्यालय में रात में करीब नौ बजे एक शिक्षक फोरन सिंह को बुलाकर अपमानित करने के बाद उनसे उठक-बैठक लगवाई थी। इस मामले में शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।