दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में उछाल, 3 साल में डबल हुए टूरिस्ट; सरकार की भी हुई चांदी
दुधवा टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि से सरकार की आय में इजाफा हुआ है। पर्यटन सत्र 2024-25 में 574 विदेशी पर्यटकों सहित 44644 पर्यटक आए। दुधवा टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी आवास और स्वच्छता जैसी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है जिसके चलते पर्यटन को बढ़ावा मिला है। ब्यूरोः दुधवा टाइगर रिजर्व से बढ़ी सरकार की आय।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पर्यटक सुविधा में बढ़ोतरी के कारण बीते तीन वर्षों से दुधवा टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे सरकार की आय भी बढ़ी है। पर्यटन सत्र 2024-25 के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर से अप्रैल माह के बीच 574 विदेशी पर्यटकों सहित 44,644 पर्यटक आए हैं, जबकि यह सत्र जून माह तक चलेगा।
टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डा. रंगा राजू टी ने बताया कि दुुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर में पर्यटन सत्र शुरू हुआ था। सरकार ने इस सत्र में पर्यटन शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है, जबकि पर्यटकों के लिए जंगल सफारी, रहने, स्वच्छता समेत सभी सुविधाओं में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटन सत्र 2020-21 में 20,781 आए थे।
इनसे सरकार को 35,07,201 रुपये आय हुई थी। इसी प्रकार पर्यटन सत्र 2021-22 में 23,188 पर्यटक आए थे और इनसे 54,15,070 रुपये की आय हुई थी। पर्यटन सत्र 2022-23 में 28,347 पर्यटक आए थे। इनसे 1,45,16,127 रुपये की आय हुई थी। वहीं पर्यटन सत्र 2023-24 में कुल 51,195 पर्यटक आए और इनसे 1,39,73,036 रुपये की आय़ हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।