Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रामा! यूपी में IAS अफसर के सस्पेंड होने पर क्या बोले अखिलेश यादव? योगी सरकार को घेरा

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 21 Mar 2025 07:58 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश के निलंबन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए कमीशन मांगने के आरोप में अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया था। अखिलेश ने इस कार्रवाई को निलंबन का नाटक बताया और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं बल्कि कोई और है।

    Hero Image
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक प्रकाश को निलंबित करने की कार्रवाई के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और निलंबन की कार्रवाई को नाटक बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सौर उर्जा के कलपुर्जे बनाने के संयंत्र की स्थापना के लिए आवेदन करने वाले से कमीशन मांगने के आरोप में गुरुवार को निलंबित किया गया था।

    निलंबन का नाटक: अखिलेश यादव

    सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा,‘ये है उप्र में ईज आफ डूइंग बिज़नेस का सच, जहां औद्योगिक विकास के नाम पर खुलेआम कमीशन मांगा जा रहा है और बात खुल जाने पर निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं कोई और है।’

    इसके बाद दूसरी पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों पर भी प्रहार किया। लिखा कि उप्र में मुख्य-मुख्य-मुख्य की भ्रष्टाचारी साठगांठ ही तीन तिगाड़ा-काम बिगाड़ा के पीछे की ऊपरी वजह है और जब बंटवारा सही से नहीं हो पाता है तो किसी के जमा किए पचास करोड़ चोरी हो जाते हैं और कोई गिरफ्तार हो जाता है।’ अब भाजपा को अपने सब वाले नारे में संशोधन करके कहना चाहिए: सब मिल बांट, करें बंटाधार!

    भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं महिलाएं: अखिलेश यादव

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में महिला की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बहन-बेटियों के साथ हर दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अयोध्या निवासी महिला की लखनऊ में हत्या अत्यंत पीड़ादायक है।

    कानून व्यवस्था और महिला अपराध पर मुख्यमंत्रीजी के जीरो टालरेंस की हवा रोज निकल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि जानकारी मिली है कि अयोध्या की महिला वाराणसी साक्षात्कार के लिए गई और अपने भाई के घर लखनऊ आना चाहती थी।

    आलमबाग बस अड्डा से घर के लिए जब उसने आटो किया, तब उस महिला के साथ जो-जो हुआ है, पुलिस उसे छिपा रही है। महिला ने पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के सारे दावे झूठे हैं।उन्होंने मामले के आरोपितों सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता के स्वजन को मुआवजा देने की मांग भी की है।

    ये भी पढ़ें - 

    पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी की सजा पूरी, अब आगे क्या होगा? 2008 में पटियाला से हुआ था गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner