Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री डॉ. महेश शर्मा का बिसाहड़ा कांड पर विवादित बयान

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 29 Dec 2015 05:09 PM (IST)

    केंद्रीय पयर्टन मंत्री तथा नोएडा से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने एक बार फिर दादरी के बिसाहड़ा कांड को हवा दी है। इकलाख के फ्रीज में बकरे के मीट होने के प् ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। केंद्रीय पयर्टन मंत्री तथा नोएडा से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने एक बार फिर दादरी के बिसाहड़ा कांड को हवा दी है। बीफ होने के शक में मौत के घाट उतारे गए इकलाख के फ्रीज में बकरे के मीट होने के प्रकरण पर मंत्री ने बुलंदशहर में सवालिया निशान लगा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फ्रीज में मीट के सैंपल किसने देखे थे। मंत्री ने इस कांड को लेकर पहले भी काफी बयान दिया था। डॉ. महेश शर्मा ने आज कहा कि गौमांस खाने पर कथित कट्टरपंथी लोगों ने बयानबाजी करने के साथ ही तमाम तरीके के नाटक किए थे। महेश शर्मा ने आज पत्रकार वार्ता में एक सवाल के पर कहा कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में इकलाख के फ्रिज में किस जानवर का मांस था, यह कहना अभी भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उस फ्रिज से कब और किसने सैंपल लिया था, यह किसी ने भी नहीं देखा था, इस कारण से मीट के बारे में दावा करना सहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

    गौरतलब है कि हाल में उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि इकलाख के फ्रिज में रखे मांस के नमूने की जांच में बकरे का मांस पाया गया है। दादरी में अखलाक की हुई हत्या को मुद्दा बनाते हुए देश में बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता का आरोप लगाते हुए कई साहित्यकर्मी, कलाकार, फिल्मी हस्तियों ने अपने अवार्ड लौटाए थे। यह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का कारण बना है।