डॉ बलकार सिंह ने आवास आयुक्त के तौर पर किया पदभार ग्रहण, जल निगम के कर्मचरियों ने दी विदाई
2004 बैच के IAS डॉ बलकार सिंह के पास MD जल निगम के साथ सचिव नमामि गंगे तथा ED जल जीवन मिशन और निदेशक भूगर्भ जल विभाग का भी चार्ज था। उन्होंने यह सारे कार्यभार लगभग 2 साल तक संभाले। अप्रैल 2022 में उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। कर्मचारियों की ओर से दी गई विदाई पार्टी के बाद उन्होंने आवास विकास परिषद में बतौर आवास आयुक्त पदभार ग्रहण किया।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। जल निगम ग्रामीण में निवर्तमान प्रबंध निदेशक डॉ बलकार सिंह को जल निगम ग्रामीण के कर्मचारियों ने शुक्रवार को समारोहपूर्वक विदाई दी। डॉक्टर बलकार सिंह ने इसके बाद आवास आयुक्त के पद पर नवीन पदभार ग्रहण कर लिया।
इसके साथ ही जल निगम ग्रामीण के नवागत प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर का कर्मचारियों ने स्वागत किया। डॉ राजशेखर ने भी नवीन पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। इस समारोह का आयोजन जल निगम के सभागार में किया गया।
2004 बैच के IAS डॉ बलकार सिंह के पास MD, जल निगम के साथ सचिव, नमामि गंगे तथा ED जल जीवन मिशन, और निदेशक भूगर्भ जल विभाग का भी चार्ज था। उन्होंने यह सारे कार्यभार लगभग 2 साल तक संभाले। अप्रैल 2022 में उन्होंने पदभार ग्रहण किया था।
कर्मचारियों की ओर से दी गई विदाई पार्टी के बाद उन्होंने आवास विकास परिषद में बतौर आवास आयुक्त पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यकाल के दौरान जल निगम ग्रामीण ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारण करने में जबरदस्त सफलता प्राप्त की।
डॉ बलकार सिंह के ही बैचमेट 2004 बैच के आईएएस डॉक्टर राजशेखर ने जल निगम ग्रामीण के प्रबन्ध निदेशक
के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।