विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर पटाखों से बचाव: लखनऊ के अस्पतालों में विशेष तैयारी, बर्न वार्ड में बढ़े बेड

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:51 AM (IST)

लखनऊ के बलरामपुर, लोकबंधु और सिविल अस्पतालों ने दीपावली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. लखनऊ के अस्पतालों में दीपावली के लिए विशेष तैयारियां

  2. बर्न वार्ड में 10 अतिरिक्त बेड बढ़ाए गए

  3. विशेषज्ञ चिकित्सक और इमरजेंसी स्टाफ मुस्तैद रहेंगे

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए बलरामपुर चिकित्सालय, लोकबंधु चिकित्सालय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। जलने के मामलों के उपचार के लिए तीनों अस्पतालों के बर्न वार्ड में 10 बेड बढ़ा दिए गए हैं।

वहीं, बर्न, सर्जरी, त्वचा रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पटाखों से झुलसने या आंखों में चोट लगने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। त्योहार के दौरान इमरजेंसी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। यहां डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। बर्न के मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाओं, ड्रेसिंग सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक्स-रे, पैथोलाजी और रेडियोलाजी जांच भी सुचारू रहेगी।

इमरजेंसी में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की लगाई गई ड्यूटी

बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि आक्सीजन, जीवनरक्षक दवाओं और अन्य आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। संबंधित विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पूजा के लिए 71 स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, CCTV से सुरक्षा

यह भी पढ़ें- दीवाली पर दांतों से सिक्का क्यों छुआते हैं सिंधी लोग? पढ़िए इस अनोखी रस्म का गहरा राज

सावधानी बरतने की सलाह

डॉक्टर बीकेएस चौहान ने बताया कि  लोगों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और बच्चों को आतिशबाजी के दौरान अकेला नहीं छोड़ने की अपील की है। सिविल अस्पताल के निदेशक डा जीपी गुप्ता व लाेकबंधु अस्पताल के निदेशक डा विवेक गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए पर्याप्त स्टाफ लगाया गया है। नेत्र व त्वचा विशेषज्ञ को दीपावली के दौरान ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।