Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dinesh Lal Yadav Nirahua : नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल निरहुआ बोले- अब खुलेगा आजमगढ़ का भाग्य

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 28 Jun 2022 05:59 PM (IST)

    BJP Elected MP Dinesh Lal Yadav Nirahua आजमगढ़ से निर्वाचित लोकसभा सदस्य निरहुआ ने कहा कि हमारी जीत से साबित हो गया कि विरासत में मिली सियासत के दंभ का अंत होना ही था। आजमगढ़ की जनता ने डबल इंजन सरकार के काम पर मुहर लगी दी है।

    Hero Image
    BJP Elected MP Dinesh Lal Yadav Nirahua : आजमगढ़ से निर्वाचित लोकसभा सदस्य निरहुआ

    लखनऊ, जेएनएन। आजमगढ़ लोकसभा के उप चुनाव में शानदार जीत करने वाले भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद मंत्रियों, विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों से मिलने के बाद दिनेश लाल यादव भाजपा के प्रदेश मुख्यालय भी पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में निर्वाचित लोकसभा सदस्य दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ के लोकसभा उप चुनाव में पार्टी को अच्छी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि यह जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात के कुशल संगठन की देन है। आजमगढ़ में जिस तरह से भाजपा के संगठन ने योजना तैयार करने लड़ाई लड़ी, वह कमाल की है। वहां पर समय पर केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार की सभी प्रकार जनकल्याणकारी योजनाएं भी लगभग सभी लोगों तक पहुंची थी। आजमगढ़ ने भी इस उम्मीद में कमल खिलाया कि अब आजमगढ़ का भी भाग्य खुलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास आजमगढ़ तथा वाराणसी को रेल सेवा से जल्द जुड़वाने का रहेगा। इससे आजमगढ़ के लोगों को कम समय में वाराणसी से आजमगढ़ पहुंचने का मौका मिलेगा।

    आजमगढ़ से निर्वाचित लोकसभा सदस्य निरहुआ ने कहा कि हमारी जीत से साबित हो गया कि विरासत में मिली सियासत के दंभ का अंत होना ही था। आजमगढ़ की जनता ने डबल इंजन सरकार के काम पर मुहर लगी दी है। देवतुल्य जनता के आशीर्वाद के बदौलत हमको जीत मिली है। ऐसे में आजमगढ़ में हमारी जीत जनता की विजय है। यहां पर जिस तरीके से जनता ने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, उसका मैं ऋणी हो गया हूं। आजमगढ़ में मेरी यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपके भरोसे को समर्पित है।