विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में सजेगा हनुमान दरबार, सरोजनीनगर में 21 दिसंबर से कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:06 AM (IST)

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 से 25 दिसंबर तक लखनऊ के सरोजनीनगर में श्रीहनुमंत कथा सुनाएंगे। यह आयोजन ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे श्रीहनुमंत कथा।

  2. लखनऊ के सरोजनीनगर में 21 से 25 दिसंबर तक।

  3. डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सरोजनीनगर दिसंबर में भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रही है। यहां पांच दिनों तक बालाजी की महिमा और प्रभु श्रीराम की भक्ति की धारा बहेगी। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 21 से 25 दिसंबर तक श्रीहनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कथा शुरू होगी।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास होगा। कथा में हनुमान जी के जीवन प्रसंगों के जरिए भक्ति, सेवा, साहस और समर्पण का संदेश दिया जाएगा।

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 21 से 25 दिसंबर तक कथा सुनाएंगे बागेश्वर बाबा

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि हनुमान जी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, विनम्रता और दृढ़ संकल्प की सीख देता है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक आयोजनों से जोड़ना है। खासकर बुजुर्गों को अब कथा सुनने के लिए दूर बागेश्वर धाम नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में संत का सान्निध्य और कथा श्रवण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 'सनातन पर होगा घात तो हम भी करेंगे प्रतिघात'; प्रतापगढ़ में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

यह भी पढ़ें- गोंडा में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश को जवाब, 'पहले यज्ञ में राक्षस हड्डियां डालते थे, अब पोस्ट डालते हैं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।