Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में बनाएगी बारात घर व अंत्येष्टि स्थल, खर्च होंगे 31,630 करोड़

    उत्‍तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में बारात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाने के ल‍िए शासन ने मंजूरी दे दी है। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि ग्राम पंचायतों में बारात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाने से स्‍थानीय लोगों को काफी राहत म‍िलेगी।

    By Prabhapunj MishraEdited By: Updated: Sun, 12 Jun 2022 10:06 AM (IST)
    Hero Image
    प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे बारात घर व अंत्येष्टि स्थल- उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश की सभी 58189 ग्राम पंचायतों में अब बारात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। प्रत्येक बारात घर 30 लाख रुपये की लागत से और प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल 24.36 लाख रुपये की लागत से बनेंगे।

    इस तरह सभी ग्राम पंचायतों में बारात घर बनाने में कुल 17,456 करोड़ रुपये और अंत्येष्टि स्थल बनाने में कुल 14,174 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेज दिया गया है। दोनों को म‍िलाकर 31,630 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुताबिक बारात घर व अंत्येष्टि स्थल तक सुगमता से पहुंचने के लिए मार्ग बनाए जाने की भी व्यवस्था की जाएगी। शौचालय व मार्ग प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था होगी।

    अभी गांवों में बारात घर न होने के कारण लोग शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रम घर के आसपास खुले स्थान पर करते हैं, लेकिन अब आबादी बढ़ने के कारण ऐसे स्थान कम हैं। वहीं सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बारात ठहराने व मांगलिक कार्यक्रम करने पर रोक लगाई गई है, क्योंकि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिलों में भ्रमण के दौरान आम लोगों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी मांग खूब की जा रही है। ऐसे में यह प्रस्ताव ग्राम्य विकास विभाग ने तैयार किया है। बारात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने से गांव के लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।