Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले- गिरफ्तारी की बात कह अखिलेश को नहीं करनी चाहिए सहानुभूति हासिल करने की कोशिश

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 01:51 PM (IST)

    ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अख‍िलेश यादव के भाजप मुझे सलाखों के पीछे देखना चाहती है वाले बयान पर हमला बोला। केशव मौर्य ने कहा क‍ि गिरफ्तारी की बात कहकर अख‍िलेश यादव को सहानुभूति हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाह‍िए।

    Hero Image
    Akhilesh Yadav vs Keshav Prasad Maurya: ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद ने अख‍िलेश पर बोला हमला

    लखनऊ, जेएनएन। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा क‍ि अखिलेश को यह दावा करके सहानुभूति हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    ड‍िप्‍टी सीएम ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि गलत करने वाले जेल जाते हैं। हालांकि अभी तक उनकी जानकारी में इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है।

    मौर्य ने कहा उन्हें इस तरह के बयान देकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। 2024 में सपा का सफाया हो जाएगा। यह उनके पतन का समय है। बता दें क‍ि विपक्ष के नेता अख‍िलेश यादव ने हाल ही में आरोप लगाया था कि बीजेपी उन्हें सलाखों के पीछे चाहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अख‍िलेश यादव द्वारा लगातार की जा रही भाजपा सरकार की आलोचनाओं पर सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने दावा किया कि आख‍िलेश यादव का दिल उनके लिए "विष" से भरा है। इतना ही नहीं उन्‍होंने यह भी आरोप आरोप लगाया कि दूसरों के साथ मिलकर सपा प्रमुख उनकी हत्या भी करवा सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner