रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दो दिवसीय दौरा: स्किल दीक्षा और विश्वविद्यालय समारोह में होंगे शामिल
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 और 22 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रहेंगे। वह स्किल दीक्षा समारोह, राष्ट्रीय टापर्स सम्मान और विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
HighLights
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 और 22 नवंबर को लखनऊ में।
स्किल दीक्षा समारोह और राष्ट्रीय टापर्स सम्मान में होंगे शामिल।
बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शिरकत करेंगे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 एवं 22 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रहेंगे। शनिवार को वह दोपहर 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 5:10 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक पांचवें स्किल दीक्षा समारोह एवं राष्ट्रीय टपर्स के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे।
रविवार का ये रहेगा कार्यक्रम
रविवार को सुबह 11:30 बजे बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:45 बजे कार्यक्रम स्थल से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और देहरादून के लिए रवाना होंगे।
उत्तराखंंड से कार्यक्रम के बाद आएंगे यूपी
देहरादून एवं हरिद्वार के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद रक्षा मंत्री शाम 6:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें- UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, यूपी में छाएगा घना कोहरा; आज 10 जिलों में गरज-चमक संग बारिश
यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिक्स लेन पुल का नाम 'अशोक सिंहल सेतु' होगा, लगेगी 14 फीट की प्रतिमा; इसी माह एक लेन पर आवागमन शुरू होगा