विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईवे पर रात में सड़क हादसे रोकने को पेंट किये जाएं गाय-भैंसों के कान, भारतीय सड़क कांग्रेस अधिवेशन में सुझाव

By Rajeev DixitEdited By: Umesh Tiwari
Published: Tue, 11 Oct 2022 11:54 PM (IST)

Indian Road Congress 2022 भारतीय सड़क कांग्रेस की नवगठित परिषद की 224वीं बैठक में नवगठित परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ...और पढ़ें

Indian Road Congress 2022: नवगठित परिषद की बैठक में हादसे रोकने के उपायों पर चर्चा
Indian Road Congress 2022: नवगठित परिषद की बैठक में हादसे रोकने के उपायों पर चर्चा

UP News: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। भारतीय सड़क कांग्रेस (Indian Road Congress) की नवगठित परिषद की बैठक में हाईवे पर रात के अंधेरे में मवेशियों के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए गाय-भैसों के कानों को पेंट करने का सुझाव दिया गया ताकि भारी वाहन चालकों को दिक्कत न हो।

मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई आइआरसी परिषद की 224वीं बैठक में नवगठित परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई। उन्हें रोकने के उपायों पर भी चर्चा की। सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से आइआरसी कोड को धरातल पर लाने के मत्वपूर्ण सुझाव दिए।

सड़क हादसें रोकने के लिए सुरक्षा जरूरी 

परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसबी वासवा ने हाईवे पर सड़क हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा के हरसंभव उपाय किए जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आइआरसी कोड को वर्तमान परिस्थतियों में व्यावहारिक और आसान किया जा रहा है ताकि फील्ड इंजीनियर हाइवे निर्माण में इनके मानकों को सहजता से लागू कर सकें।

हाइवे पर ब्लैक स्पाट की पहचान

एसबी वासवा ने कहा कि हाइवे पर ब्लैक स्पाट की पहचान कर उसे स्थानीय प्रशासन की मदद से दूर किए जाने में मदद ली जाएगी। बैठक में कहा गया कि ओवरलोडेड ट्रकों और बेतहाशा सवारियों को ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्राली के संचालन पर स्थानीय पुलिस और परिवहन प्रशासन को भी अंकुश लगाना होगा। वहीं, सड़क निर्माण की इंजीनियरिंग की खामियां लोक निर्माण विभाग दूर करेगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर मिले सुझाव

बैठक में सदस्यों ने सड़क सुरक्षा और आइआरसी कोड की बारीकियों को आइआइटी व एनआइटी जैसे उच्च तकनीकी संस्थानों के कोर्स में शामिल किए जाने को वक्त की जरूरत बताया। एमटेक और पीएचडी कर रहे छात्रों को लाइव हाइवे प्रोजेक्ट से जोड़ने का सुझाव भी आया ताकि छात्र फील्ड एक्टिविटी के माध्यम से हाइवे निर्माण की तकनीकी दक्षता सीखकर निजी क्षेत्र में भी नौकरी हासिल कर सकें। बैठक में परिषद सदस्यों को अपने सुझावों को लिखित रूप से भेजने का आग्रह किया गया। आइआरसी काउंसिल की मध्यावधि बैठक में इन बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा।

एसबी वासवा चुने गए नई परिषद के अध्यक्ष

भारतीय रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन के चौथे और अंतिम दिन आइआरसी की 224वीं बैठक में नई परिषद का गठन हुआ। आइआरसी परिषद के अध्यक्ष एसबी वासवा चुने गए। अरविंद कुमार जैन, आरके मेहरोत्रा, मनोरंजन पारीदा और प्रणव कपूर को उपाध्यक्ष चुना गया। एसके निर्मल महानिदेशक (रोड डेवलपमेंट) दोबारा आइआरसी परिषद के महासचिव चुने गए। बैठक में नवनिवार्चित पदाधिकारीऔर नए सदस्य शामिल हुए। परिषद की बैठक में आइआरसी के अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए उप्र लोक निर्माण विभाग की सराहना की गई। बैठक में परिषद के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी समेत वर्तमान सदस्य मौजूद थे।