Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में बेहद खतरनाक स्तर पर कोरोना वायरस, 24 घंटे में मिले 18021 नए संक्रमित

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 13 Apr 2021 09:34 PM (IST)

    COVID-19 in UP बीते 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट तो बेहद ही डराने वाली है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 18021 नए संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जहां 13685 नए संक्रमित मिले थे वहीं मंगलवार को इनकी संख्या में 4336 का इजाफा हो गया।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 18021 नए संक्रमित मिले हैं।

    लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की स्थिति उत्तर प्रदेश में बेहद भयावह हो चुकी है। अप्रैल माह में इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इस महीने में अभी 13 दिन ही हुए हैं कि इसका संक्रमण सात गुना बढ़ गया है। बीते 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट तो बेहद ही डराने वाली है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 18021 नए संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जहां 13685 नए संक्रमित मिले थे, वहीं मंगलवार को इनकी संख्या में 4336 का इजाफा हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,021 नए केस आए हैं। इनमें भी लखनऊ का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया है। लखनऊ में सोमवार को 3892 संक्रमित मिले थे तो आज इनकी संख्या 5382 है। लखनऊ को टक्कर देने वाले प्रयागराज ने एक बार फिर वाराणसी को पीछे छोड़ दिया है। प्रयागराज में सोमवार को जहां 1295 नए संक्रमित मिले थे, वहीं आज यहां 1856 नए संक्रमित मिले हैं। वाराणसी में कल 1417 थे तो आज 1404 नए कोविड के मामले सामने आए हैं। कानपुर में भी संक्रमण ने अब गति दिखा दी है। सोमवार को यहां पर 716 केस थे तो आज यहां पर इनकी संख्या 1271 की है। वहीं गोरखपुर में 2,943 मरीज हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में जांच भी काफी तेजी से की गई। 2,18,965 सैंपल की जांच की गई थी। यह 24 घंटे में जांच का भी रिकॉर्ड है। 24 घंटे में 97 हजार आरटीपीसीआर जांच की गई है। 

    सक्रिय केस के मामले में दूसरे पायदान पर यूपी

    कोरोना वायरस के संक्रमण में आई तेजी के चलते सक्रिय केस के मामले में यूपी महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। हलांकि महाराष्ट्र में सर्वाधिक 5.64 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं यूपी में अब 95,980 सक्रिय केस हैं। तीसरे नंबर पर कर्नाटक व चौथे नंबर पर केरल है।

    • राज्य       कुल केस        ठीक हुए        सक्रिय केस
    • महाराष्ट्र     34.58 लाख    28.34 लाख    5.64 लाख
    • यूपी          7.23 लाख      6.18 लाख      95,980  
    • कर्नाटक   10.83 लाख     9.92 लाख      78,617
    • केरल        11.80 लाख    11.23 लाख     52,128 

    भोजपुरी स्टार निरहुआ संक्रमित: भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बांदा में फिल्म की शूटिंग के दौरान निरहुआ संक्रमित हो गए हैं। बांदा के ग्रामीण इलाके में फिल्म की शूटिंग हो रही थी। 

    सीएम के ओएसडी और बुलंदशहर के एसएसपी संक्रमित: कोरोना का संक्रमण कहर मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी बरपा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के एक निजी सचिव कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। उनका इलाज संजय गांधी पीजीआइ में चल रहा है।

    बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह के कोरोना संक्रमित होने के चलते शासन ने भारती सिंह को बुलंदशहर का कार्यवाहक एसएसपी बनाया है। 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की कमांडेंट भारती सिंह अगले आदेशों तक एसएसपी बुलंदशहर का कार्यभार संभालेंगी। 

    सिविल अस्पताल में 11 डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव: लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में 11 डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनके साथ ही तीन मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हैं। यह सभी सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच करते समय संक्रमित हुए हैं।

    गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। डीएम ने यहां के ग्रेटर नोएडा के सभी स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तत्काल सभी स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिया। अब भी अगर कोई स्विमिंग पूल चालू पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश है। 

    नए संक्रमितों में 58 फीसद पांच जिलों से: प्रदेश में कुल नए संक्रमितों में से 58 फीसद सिर्फ पांच जिलों में हैं। इन जिलों में भी संक्रमण हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में एक अप्रैल को नए 2,600 संक्रमित मिले थे। रविवार को 15353 और सोमवार को 13,658 मिलने के बाद मंगलवार को 18021 मिलने से कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की तेजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब 71 जिलों में 100 से अधिक संक्रमित हैं। इसमें से 30 जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव केस की संख्या 500 से ज्यादा है। 

    प्रदेश में सोमवार को 72 संक्रमितों की मौत हुई। यह वर्ष 2021 में अब तक एक दिन में हुई मौत की सबसे बड़ी संख्या है। 15 सितंबर, 2020 को 113 लोगों की जान गई थी। ऐसे में अप्रैल में हर दिन नया रिकार्ड बन रहा है। एक्टिव केस के मामले में भी रिकॉर्ड टूट गया है। 17 सितंबर को 68,235 एक्टिव केस थे, अब यह बढ़कर 82 हजार से ज्यादा हो गए हैं। 11 सितंबर 2020 को एक दिन में 7,103 संक्रमित मिले थे, लेकिन अप्रैल में 15 हजार मरीज मिलने के बाद यह रिकार्ड भी पीछे छूट गया। एक अप्रैल तक सिर्फ तीन जिलों में ही 500 से अधिक एक्टिव केस थे, अब 30 जिलों में इतने हैं। पहले 23 जिलों में 100 से अधिक संक्रमित थे, अब 73 जिलों में हैं।

    इन पांच जिलों में सबसे एक्टिव केस  

    जिला                    संक्रमित

    लखनऊ                23,090

    प्रयागराज                 9,273

    वाराणसी                  8,021

    कानपुर नगर             4,361

    गोरखपुर                   2,461।

    अप्रैल में कब मिले ज्यादा संक्रमित

    तारीख                      संक्रमित 

    13                          18021  

    12                         13,685

    11                         15,353

    10                         12,787

    नौ                         9,695

    आठ                         8,490 

    एसजीपीजीआइ ने बंद की 30 तक ओपीडी: कोरोना संक्रमण के कारण लखनऊ में संजय गांधी पीजीआइ ने तत्काल प्रभाव से ओपीडी सेवा बंद कर दी है। केवल ई-ओपीडी सेवा जारी रहेगी। मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिए वीडियो और ऑडियो कॉल से परामर्श ले सकेंगे। यूपी समेत देशभर के मरीज ई-ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। विभागवार लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ई ओपीडी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक और शानिवार को 12:30 तक चलेगी। यदि डाक्टर को लगता है कि मरीज को भर्ती कर इलाज करने की जरूरत है तो उसको बुलाकर भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कालेजों और अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों को यदि मरीजों का इलाज करते वक्त कोई दिक्कत आने पर ये डॉक्टर पीजीआइ के डॉक्टरों से संपर्क कर राय ले सकते हैं। 

    इन नंबर पर लें सकते है सलाह

    - गैस्ट्रो इंट्रोलाजी : 0522-2496421, 2496422

    - आप्थेमोलाजी : 0522-2496315

    - पिडियाट्रिक सर्जरी : 0522-2495620

    - सर्जिकल गैस्ट्रो : 0522-2496467

    - पिडियाट्रिक गैस्ट्रो : 0522-249401

    - प्लास्टिक सर्जरी : 0522-2495605

    - नेफ्रोलाजी : 0522-2496345, 2496346

    - जेनटिक्स : 0522-2496446

    - रेडियोथेरेपी : 0522-2496448

    - पेन एंड पेलेटिव केयर : 0522- 2496085

    - आर्थो एंड ट्रामा सर्जरी : 0522-2495835

    - इंडोक्राइनोलाजी : 0522-2496221, 2496222

    - इंडो सर्जरी : 0522-2496201, 2496200

    - हिमैचोलाजी : 0522-2496075, 2496076

    - कार्डियोलाजी : 0522-2496131, 2496132

    - सीवीटीएस : 0522-2496100

    - पल्मोनरी मेडिसिन : 0522-2496277

    - न्यूरो सर्जरी : 0522-2496300, 2496301

    - न्यूरोलाजी : 0522-2496322, 2496321

    - यूरोलैजी : 0522-2496366, 2496367

    - इम्यूनोलाजी : 0522-2496243, 2496244

    - रेडियोलाजी : 0522-2494589

    - न्यूक्लियर मेडिसिन : 0522-2495777

    - नियोनेटोलाजी : 0522-2495834

    - एमआरएच : 0522-2495604

    - सामान्य अस्पताल : 0522-249 4802।

    comedy show banner
    comedy show banner