Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucknow के AKTU में दीक्षा समारोह की शुरूआत, पुरातन छात्रों में आईजी लक्ष्मी सिंह को मिला नारी शक्ति पुरस्कार

Convocation Ceremony in AKTU एकेटीयू में दीक्षांत समारोह शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कर रही हैं। इस दौरान 92 छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं अलग अलग पाठ्यक्रमों के 48348 छात्र छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Vrinda SrivastavaUpdated: Sat, 26 Nov 2022 12:36 PM (IST)
Hero Image
कलश स्थापना के साथ AKTU में दीक्षांत समारोह की शुरूआत।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शुरूआत हो गई है। दीक्षांत समारोह में 92 छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की शुरूआत शोभा यात्रा, वंदेमातरम्, कलश में जल भरने से और विश्वविद्यालय के कुलगीत से की गई। काईट ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन गाजियाबाद की रोहित खुराना को चांसलर स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जबकि  गोयल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ की प्रिया भारती को कमलरानी गोल्ड मेडल मिला है।

राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जायडस लाइफ साइंस लिमिटेड के अध्यक्ष पंकज आर पटेल हैं। वहीं, बतौर विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद हैं। 86 अभ्यर्थियों को मंच से पीएचडी की उपाधि दी गई। जो छात्र नहीं आए उनके घर डिजिटल डिग्री भेजी गई। ब्लाक चेन तकनीकी से 55 हजार से अधिक डिग्री पहुंची। इस तकनीकी में सर्वर में डिग्री रहेगी। छात्र अपने मोबाइल नम्बर से ओटीपी डाल कर अपनी डिग्री एक्सेस कर पाएंगे।

दीक्षा समारोह में इस बार पुरातन छात्र पुरस्कार में आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार सिंह को विशिष्ट युवा पुरातन छात्र पुरस्कार से नवाजा गया।