Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवायोजन विभाग की वेबसाइट से होगी सरकारी विभागों में संव‍िदा भर्ती, जान‍िए कैसे करें आवेदन

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Nov 2021 07:05 AM (IST)

    Uttar Pradesh Samvida Bharti उत्तर प्रदेश में निजी संस्थानों के साथ ही अब सरकारी संस्थानों की संविदा भर्ती के लिए युवाओं को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पंजीयन अनिवार्य होगा है। बेरोजगारों के साथ होने वाली ठगी से निजात मिलेगी।

    Hero Image
    यूपी सरकार ने भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए की खास व्‍यवस्‍था।

    लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में संविदा भर्ती के नाम पर चले रहे खेल पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। नौकरी और बेरोजगारों का हिसाब रखने वाले सेवायोजन विभाग को अब सभी विभागों की संविदा भर्ती का अधिकार देकर प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की पहल शुरू की जा रही है। कुल पदों की संख्या को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने और आनलाइन आवेदन का निर्देश भी सभी सरकारी व प्राइवेट संस्थानों को दिया गया है। निजी संस्थानों के साथ ही अब सरकारी संस्थानों की संविदा भर्ती के लिए युवाओं को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पंजीयन अनिवार्य होगा है। आप सेवायोजन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से नौकरी देने की कवायद कर रहे सेवायोजन विभाग के माध्यम से संविदा भर्ती का अधिकार मिलने से बेरोजगारों के साथ होने वाली ठगी से निजात मिलेगी। पहले सरकारी विभाग सीधे भर्ती कर लेते थे और किसी को जानकारी नहीं होती थी। सरकार ने भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए सेवायोजन विभाग को रिक्तियों की सूचना के साथ ही पंजीकृत युवाओं को अवसर देने की घोषणा की थी। अगस्त में आदेश के बाद अब इसे अमली जामा पहनाया गया है। कोई भी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in के माध्यम से पंजीकरण के साथ आवेदन कर सकता है।

    ऐेसे होगा आवेदन : जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर कोई की युवा बेरोजगार अपना पंजीयन करा सकता है। पंजीयन के साथ ही बेवसाइट के होमपेज पर प्राइवेट जॉब पर जाकर पूरी जानकारी मिल जाएगी। पंजीयन के दौरान जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारियां भी आनलाइन वेबसाइट पर मिल जाएंगी। इसी साइट के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।

    सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका था। अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। संविदा की भर्ती की सूचना के साथ ही भर्ती की पूरी प्रक्रिया की जानकारी संविदा भर्ती करने वाली कंपनी को वेबसाइट पर दिखाना अनिवार्य होगा। कुल स्थान का 70 फीसद भर्ती भी अनिवार्य होगी। - एके भारती, सहायक निदेशक, सेवायोजन