विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस में धन की कमी, सदस्यता अभियान में चंदे की रसीदें भी सौंपी जाएगी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 03:38 PM (IST)

कांग्रेस लोक संपर्क अभियान में सदस्यता के साथ ही पार्टी के लिए फंड भी बटोरेगी। 50, 100, 500 व 1000 ...और पढ़ें

कांग्रेस में धन की कमी, सदस्यता अभियान में चंदे की रसीदें भी सौंपी जाएगी
कांग्रेस में धन की कमी, सदस्यता अभियान में चंदे की रसीदें भी सौंपी जाएगी

लखनऊ (जेएनएन)। देश की सत्ता पर लंबे समय से काबिज रही कांग्रेस पार्टी में धन का अभाव हो गया है। इसी कारण पार्टी लोक संपर्क अभियान में सदस्यता के साथ ही पार्टी के लिए फंड भी बटोरेगी। इस के लिए 50, 100, 500 एवं 1000 रुपये चंदे की रसीदें पदाधिकारियों को सौंप कर जिला-शहर स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

इस बाबत प्रदेश महासचिव संगठन सतीश अजमानी ने बताया कि दान की धनराशि का विवरण सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डाटा विभाग को प्रेषित किया जाएगा। यह निर्देश भी दिये गए कि जिन लोगों से चंदा लिया जाए उनके नाम, पता और आयु के अलावा रसीद का विवरण के साथ वोटर आइडी, मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल आइडी जैसे विवरण भी लेने होंगे। सभी जानकारियों को प्रदेश कार्यालय भी भेजा जाना जरूरी है।

अजमानी ने बताया कि चंदे में चेक व ड्राफ्ट आदि को रजिस्टर में दर्ज करने के बाद ब्लाक अध्यक्ष को सौंप दिया जाएगा और वहां से प्रदेश कोषाध्यक्ष को भेजेंगे।

मंडल सम्मेलनों के प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मंडल स्तर पर कराए जा रहे देश बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन सफल बनाने के लिए प्रदेश से प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिन की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करने के साथ रिपोर्ट भेजना होगा।

अनुसूचित जाति विभाग की मीडिया प्रभारी सिद्धी श्री ने बताया कि बस्ती, फैजाबाद व देवीपाटन मंडल में 22, 23 व 24 को होने वाले सम्मेलनों में प्रांतीय संयोजक भगवती प्रसाद चौधरी बतौर प्रभारी स्वयं मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 22 को मेरठ और 24 को सहारनपुर मंडल के सम्मेलन में डा. ओमप्रकाश रहेंगे। घनश्याम सहाय 22 को वाराणसी में, केके आनंद मुरादाबाद में 22 को और बरेली में 23 अक्टूबर को रहेंगे। पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी 23 को कानपुर और 24 को झांसी सम्मेलन में शामिल होंगे। मटेश चंद सोनकर 22 को इलाहाबाद और 24 को चित्रकूट में रहेंगे। सिद्धी श्री 24 अक्टूबर को मीरजा पुर मंडल, दयानंद 23 को गोरखपुर में, संतराम नीलांचल 23 को आगरा मंडल, सुरेंद्र गौतम 22 को आजमगढ़ व आरके जगत 24 को लखनऊ मंडल और योगेन्द्र सिंह योगी 23 अक्टूबर को अलीगढ़ के सम्मेलन मे बतौर प्रभारी उपस्थित रहेंगे। कल मीडिया प्रभारी सिद्धी श्री के नेतृत्व में दूल्हापुर हुसैनाबाद क्षेत्र में स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।