विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस अगले सप्ताह गठित करेगी चुनाव प्रचार समिति, दिल्ली में हुआ मंथन

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:24 AM (IST)

कांग्रेस अगले सप्ताह अपनी चुनाव प्रचार समिति का गठन करेगी और विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करेगी। पार्टी बड़ी रैलियों के साथ नुक्कड़ सभाओं पर भी जोर देगी, जिसकी रणनीति पर दिल्ली में प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में मंथन हुआ।

नुक्कड़ सभाओं के जरिए प्रचार पर जोर देगी कांग्रेस। जागरण

नुक्कड़ सभाओं के जरिए प्रचार पर जोर देगी कांग्रेस। जागरण

HighLights

  1. चुनाव प्रचार समिति का गठन अगले सप्ताह होगा।

  2. प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में दिल्ली में हुई बैठक।

  3. नुक्कड़ सभाओं और बड़ी रैलियों पर जोर।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति का गठन अगले सप्ताह किया जाएगा। समिति के गठन से पहले शीर्ष नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रचार का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। कांग्रेस इस बार बड़ी रैलियों के आयोजन के साथ-साथ नुक्कड़ सभाओं के आयोजन पर भी जोर देगी। इसे लेकर पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने नई दिल्ली में मंथन किया।

शनिवार को नई दिल्ली में चुनाव प्रचार को लेकर हुई बैठक में पार्टी की महासचिव ने प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व को जल्द से जल्द से रैलियों के स्थल व तिथियों के चयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक रैलियों के आयोजन स्थल व तिथियों की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को उपलब्ध करा दी जाए, जिससे संबंधित वरिष्ठ नेताओं से संबंधित रैलियों के लिए समय लिया जा सके।

बैठक में राहुल गांधी की सहारनपुर में 10 दिसंबर को होने वाली रैली पर भी मंथन किया गया। सपा द्वारा सहारनपुर की दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद की लगातार आ रही तीखी प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस ने यही से चुनावी शंखनाद करने की तैयारी की है। साथ ही कांग्रेस सहारनपुर में पहली रैली कर गठबंधन के बिगड़े मिजाज को भी सही करना चाहती है। हालांकि प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सिद्धार्थनगर में पहली रैली आयोजित करने के पक्ष में थे। इसीलिए शीर्ष नेतृत्व ने दोनों को साथ बैठाकर सहारनपुर की पहली रैली फाइनल की है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बुजुर्ग का अपहरण कर परिवार से मांगी 25 लाख रुपये की फिरौती, हत्या की दी धमकी

बैठक में पम्फलेट पर प्रकाशित की जाने वाली प्रचार सामग्री पर भी मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव प्रचार समिति के लिए नेताओं के नाम शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिए गए हैं। चुनावी रैलियों को शुरू करने से पहले समिति गठित की जाएगी। इस मुद्दे पर अगले सप्ताह दोबारा बैठक होगी। इसी बैठक में समिति के नाम फाइनल किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- 'सीटों में बढ़ोतरी से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की हिस्सेदारी'; परिसीमन बिल को लेकर बोले CM योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।