विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या हम भिखारी हैं...', यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:55 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 11:39 AM (IST)

समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को 26 सीटें देने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अपमानजनक बताते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस भिखारी है, जब सीटों की मांग ही नहीं की गई थी।

HighLights

  1. इमरान मसूद ने सपा के सीट बंटवारे पर नाराजगी जताई।

  2. सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की सूची जारी की।

  3. मसूद ने पूछा, क्या कांग्रेस भिखारी है, यह अपमानजनक है।

डिजिटल डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का रिएक्शन सामने आया है। एएनआ के मुताबिक उन्होंने कहा है कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है। यह मेरी समझ से बाहर है।

इमरान का कहना है कि इस पर पार्टी को ही फैसला लेना होगा, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा। क्या हम भिखारी हैं? क्या आप हमारे साथ ऐसा बर्ताव करेंगे - कि हमने आपसे सीटों की मांग भी नहीं की और आपने 26 सीटों की घोषणा कर दी? हमने तो आपसे सीटों की मांग ही नहीं की थी। तो अगर आपका काम करने का तरीका यही है कि आप अपनी शर्तें थोपेंगे, तो मुझ जैसे स्वाभिमानी व्यक्ति को ये बातें समझ नहीं आतीं।

सोमवार को हुई थी वार्ता

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में सोमवार से वार्ता शुरू हुई थी। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव द्वारा कांग्रेस को 26 सीटों की सूची दिए जाने की बात कही थी। मंगलवार को सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, ‘जीतने वाली 26 सीटों से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात’।

सूत्रों के मुताबिक इन सीटों की बात

सूत्रों के मुताबिक, जो 26 सीटें कांग्रेस को दिए जाने की बात कही जा रही है। उनमें रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा, वाराणसी कैंट शामिल है। यह सीटें पूर्व में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कथित तौर पर सपा द्वारा कांग्रेस को सौंपी गई 54 सीटों की सूची में भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- सपा ने कांग्रेस के पाले में डाली ये 26 सीटें, 2027 के सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट डेढ़ घंटे तक रहा 'अनुपलब्ध', समर्थकों में मची खलबली


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।