यूपी में कांग्रेस नेताओं को क्यों किया गया नजरबंद? अजय राय तो 15 घंटे घर में ही रहे; बाहर थी पुलिस
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के विरोध की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने सख्ती की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ स्थित आवास में नजरबंद रखा गया। उन्हें लगभग 15 घंटे बाद रिहा किया गया। राय ने आरोप लगाया कि कई अन्य जिलों में भी कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। राहुल गांधी का रास्ता रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध किए जाने की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं पर कड़ी नजर रखी आैर उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय काे पुलिस ने लगभग पंद्रह घंटे उनके लखनऊ स्थित आवास में नजर बंद रखा।
गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद उन्हें घर से निकलने दिया गया। पुलिस बुधवार रात लगभग 12 बजे से ही उनके आवास के आसपास मुस्तैद थी।
राय का आरोप है कि वाराणसी के अलावा प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर व अन्य जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। रायबरेली में बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का रास्ता रोके जाने को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
राय ने वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका विरोध किए जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था। एक पुलिस टीम अजय राय के घर भी गई थी। कांग्रेस ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की प्रेेसवार्ता का कार्यक्रम जारी किया था पर उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।