विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर, अब नहीं बदलेगी कोई भी जिला और शहर अध्यक्ष

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:42 PM (IST)

UP Congress: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के जिला व शहरों के अध्यक्षों को बदले जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।

लखनऊ में कांग्रेस की बैठक में पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा

लखनऊ में कांग्रेस की बैठक में पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा

HighLights

  1. कांग्रेस ने दिया सभी अटकलों को विराम, पुरानी टीम को कर रही अधिक सक्रिय

  2. पवन खेड़ा ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। तीन दशक बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के प्रयास में लगी कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन लगभग तय है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर कांग्रेस अधिक से अधिक सीट जीतने की जुगत में लगी है।

पार्टी इसी कारण अब विधानसभा चुनाव तक प्रदेश संगठन में किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं है। पार्टी का लक्ष्य अनुभवी संगठन के साथ चुनाव में उतरने का है। अब कांग्रेस प्रदेश में किसी भी जिला और शहर अध्यक्ष को नहीं बदलेगी।

आराधना मिश्रा 'मोना' के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर जिला, शहर और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की हुई पहली बैठक में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि अब संगठन में बदलाव नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के जिला व शहरों के अध्यक्षों को बदले जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।

लखनऊ में कांग्रेस की बैठक में पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्सप्रेसवे के 17,542 करोड रुपये के टेंडर में छह कंपनियों पर मिलीभगत कर टेंडर लेने और दवा खरीद में 10 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई में उत्तर प्रदेश की अफसर शाही बेलगाम हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली की रैली से गायब रहने की आलाकमान से मिली सजा

यह भी पढ़ें- UP कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आराधना मिश्रा के कार्य संभालने से पहले बवाल, कार्यकर्ताओं में चले जूते और हुई धक्का-मुक्की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।