Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Congress in UP : गांव में भी संगठन मजबूत करेगा कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग, शीघ्र ही होगा काम

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 05:51 PM (IST)

    Congress In Uttar Pradesh कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी से ज्यादा से ज्यादा दलितों को जोड़ने के लिए गांवों में भी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा जाति आधारित गणना होने के बाद उसके उत्तर के आधार पर कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में दलित और गरीबों के लिए सबसे पहले योजनाएं लागू की जाएंगी।

    Hero Image
    कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग ने उत्तर प्रदेश में गांवों तक संगठन को मजबूत करने की योजना तैयार की है। कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम ने शीघ्र ही इस योजना पर काम करने की बात मीडिया के समक्ष साझा की। कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को पिछले महीने ही पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी से ज्यादा से ज्यादा दलितों को जोड़ने के लिए गांवों में भी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा जाति आधारित गणना होने के बाद उसके उत्तर के आधार पर कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में दलित और गरीबों के लिए सबसे पहले योजनाएं लागू की जाएंगी।

    उन्होंने मीडिया के सामने उत्तर प्रदेष सरकार को कठघरे में खड़ा किया और योगी आदित्यनाथ सरकार पर दो गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र पाल गौतम उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आइ है दलित और गरीबों पर अत्याचार बढ़े हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दलित व गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के लिए गांवों में स्कूल खोले थे, लेकिन भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर दलित और गरीबों के बच्चों को पढ़ाई से वंचित रखना चाहती है।

    दिल्ली जाएंगे ढाई हजार कांग्रेसी, 25 को ओबीसी नेतृत्व भागीदार न्याय महासम्मेलन

    नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 25 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस के ओबीसी नेतृत्व भागीदार न्याय महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश से ढाई हजार से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाएंगे। पिछड़ा वर्ग विभाग चेयरमैन मनोज यादव ने बताया कि महासम्मेलन में भागीदारी के लिए अब तक डेढ़ हजार पदाधिकारी व कार्यकर्ता पंजीकरण करा चुके हैं।

    महासम्मेलन में प्रदेश से ढाई हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी है। इनमें पदाधिकारी व ओबीसी समाज के बड़े नेता भी शामिल होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से बसों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। जबकि अन्य क्षेत्रों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता ट्रेन से दिल्ली पहुंचेंगे। पिछड़ा वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी दिल्ली जाने के लिए संपर्क किया जा रहा है।