Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ऐसे बुद्धिमान लोग कांग्रेस को ही मुबारक', सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी पर सीएम योगी का कटाक्ष

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा द्वारा की गई नस्लीय टिप्पणी पर गुरुवार को कांग्रेस को घेरा। कहा कि कांग्रेस को उनके बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने आजादी के बाद भी जाति क्षेत्र भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप किया है। सैम पित्रोदा का बयान यह शर्मनाक और निंदनीय बयान भारत जैसे सनातन देश में 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है।

    By Shobhit Srivastava Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 09 May 2024 03:57 PM (IST)
    Hero Image
    सैम पित्रोदा के बयानों के लिए माफी मांगे कांग्रेसः योगी

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा द्वारा की गई नस्लीय टिप्पणी पर गुरुवार को कांग्रेस को घेरा। कहा कि कांग्रेस को उनके बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप किया है। सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत निंदनीय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चुनावी जनसभा में जाने से पहले पत्रकारों से कहा कि वे लोग (कांग्रेस) उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत व पश्चिमी भारत को रंग व चमड़ी के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। यह देश के प्रति साजिश का पर्दाफाश होने के साथ ही कांग्रेस की बहुत खतरनाक मंशा है। यह शर्मनाक और निंदनीय बयान भारत जैसे सनातन देश में 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है।

    सैम पित्रोदा अपनी बुद्धि अपने पास रखें: योगी आदित्यनाथ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सैम पित्रोदा अपनी बुद्धि अपने पास ही रखें। उनके जैसे बुद्धिमान लोग कांग्रेस को ही मुबारक हों। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम भारत राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता के आधार हैं। भारत का मूल चरित्र राम की चेतना से नई संजीवनी प्राप्त करता है। भारत के हर परिवार में श्रीराम मर्यादा के आदर्श माने गए हैं, इसलिए राम मंदिर का निर्माण भारत के लिए गौरव का विषय है। दुनिया में जहां कहीं भी मानवता के कल्याण के पक्षधर हैं, वह हर व्यक्ति राम मंदिर के निर्माण से आनंदित व प्रफुल्लित है।

    गौरतबल है कि सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा था... 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब और उत्तर के लोग गोरों जैसे दिखते हैं जबकि दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं, लेकिन हम सभी भाई-बहन हैं।'

    इसे भी पढ़ें: हरियाणा में मचे सियासी घमासान पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- चार जून के बाद यूपी की भी चिंता करे भाजपा