Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjeev Jeeva पर गोलियां दागने वाले की पूरी कुंडली... जौनपुर का विजय है B.Com पास, लखनऊ में करता था नौकरी

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 07:16 PM (IST)

    जौनपुर लखनऊ में न्यायालय परिसर के बाहर वकील की वेश में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी विजय यादव पकड़ा गय ...और पढ़ें

    Hero Image
    लखनऊ में न्यायालय परिसर के बाहर वकील वेशभूषा में माफिया संजीव माहेश्वरी की गोली मारकर हत्या करने वाला विजय गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, जौनपुर: लखनऊ में न्यायालय परिसर के बाहर वकील की वेश में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी विजय यादव पकड़ा गया। आरोपी विजय यादव जौनपुर के केराकत क्षेत्र के सुल्तानपुर सर्की गांव का रहने वाला है। वह दो महीने से लखनऊ में रहकर पेयजल पाइप लाइन डालने का काम कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी विजय लखनऊ में सीवर व पेयजल पाइप लाइन डालने का कर रहा था काम

    आरोपी के पिता श्यामा यादव ने बताया कि चार बेटों में दूसरे नंबर का 24 साल का विजय यादव दो माह से लखनऊ में रहकर सीवर व पेयजल पाइप लाइन डालने का काम कर रहा था। इसके पहले वह मुंबई में टाटा कंपनी में मजदूरी का काम करता था। श्यामा ने बताया कि बीते 15 दिन से उसका मोबाइल फोन बंद था। परिवार के किसी भी से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा था। हम लोग परेशान थे।

    पहले देवगांव थाने में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा था दर्ज

    पिता ने आगे बताया कि विजय यादव की पढ़ाई जौनपुर से ही हुई है। मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर से 2016 में बीकाम उत्तीर्ण किया है। इसी दौरान आजमगढ़ के देवगांव की एक लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में उसके स्वजन ने 363 व 366, पॉक्सो एक्ट में देवगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका केस आजमगढ़ में चल रहा था। दो माह पूर्व ही समाप्त हुआ है। पिता खेती-किसानी कर जीवनयापन करते हैं। बड़े भाई स्वतंत्र यादव की शादी हो चुकी है जो मेहनत मजदूरी करता है। तीसरे नंबर का भाई 19 वर्षीय सत्यम यादव व चौथे नंबर का 17 वर्षीय घर पर रहकर सुंदरम यादव पढ़ाई करते हैं।

    परिजनों को नहीं थी घटना की जानकारी

    घटना के संबंध में बताया कि अभी इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। वह तीन माह पहले जौनपुर निवासी पिंटू के साथ लखनऊ गया था। हर महीने घर पर आना-जाना था लेकिन इधर 15 दिन से न ही घर आ रहा था और न ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा था। पता लगाया जा रहा था लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। लखनऊ की घटना की जानकारी होते ही सीओ केराकत गौरव शर्मा ने पहुंचकर पिता व भाइयों से पूछताछ कर विजय यादव के बारे में जानकारी ली।