विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान- यूपी में एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार, अब तक दी छह लाख नौकरियां

By Ashish Kumar TrivediEdited By: Shivam Yadav
Published: Tue, 10 Oct 2023 06:35 PM (IST)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 ...और पढ़ें

छह लाख नौकरियां दी, एक करोड़ को देंगे रोजगार: योगी।
छह लाख नौकरियां दी, एक करोड़ को देंगे रोजगार: योगी।

HighLights

  1. सीएम ने 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को दिए नियुक्ति पत्र
  2. आयुष चिकित्सा पद्धति में बनाएं करियर, नए कोर्स होंगे शुरू

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 साल में छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। अब आगे एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मिशन रोजगार के तहत 393 नव चयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 38 लाख करोड़ हो गया है, जिससे युवाओं को और अधिक रोजगार मिल सकेगा।

निवेश व रोजगार का प्रमुख गंतव्य बना उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी निवेश व रोजगार का प्रमुख गंतव्य बन गया है। छह वर्ष पूर्व दंगे व अराजकता का बोलबाला होने से विकास नहीं हो पाता था। अब माहौल पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में आयुष चिकित्सा पद्धति व योग ने पूरे विश्व में अपना डंका बजाया। 

उन्होंने कहा कि भारत के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को पूरे विश्व ने हाथों हाथ लिया। ऐसे में युवा आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा आदि में करियर बनाने में संकोच न करें। जल्द युवाओं के लिए नए डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। उन्होंने आयुष विभाग को निर्देश दिए कि वह हेल्थ टूरिज्म पर पूरा फोकस करें। प्रदेश को इस क्षेत्र में आगे ले जाएं।

कार्यक्रम में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि तेजी से आयुष कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि इस अधिक से अधिक युवाओं को पढ़ाई का अवसर मिले। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव, आयुष लीना जाैहरी व होम्योपैथी निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

यूपीएसएसएससी की थपथपाई पीठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले परिणाम घोषित होने में काफी लंबा समय लग जाता था। अब तो छह महीने से लेकर नौ महीने के भीतर ही पारदर्शी ढंग से परिणाम घोषित हो रहे हैं।

पारदर्शी भर्ती हुई तो हम दोनों बहनों की मिली नौकरी

राजधानी में रहने वाली साधना मौर्य को जब नियुक्ति पत्र मिला तो वह भावुक हो गईं। बोली योगी सरकार में निष्पक्ष भर्ती का ही नतीजा है कि हम दोनों बहनों को सरकारी नौकरी मिली। मुझे होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की और मेरी बड़ी बहन को प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की। रायबरेली की वर्षा शुक्ला ने कहा कि लंबे समय से तैयारी कर रही थी और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती होने से मेहनत सफल हो गई।

यह भी पढ़ें: 'नौटंकी करोगे तो जमीन में गाड़ दूंगा...', सिद्धार्थनगर में सीओ की धमकी का वीड‍ियो वायरल; जांच के आदेश

अच्छा व्यवहार आधी बीमारी ठीक कर देता है

योगी ने कहा कि अगर डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों से अच्छा व्यवहार करे तो आधी बीमारी उसकी ऐसे ही ठीक हो जाती है। अगर आप मरीज की सेवा करेंगे तो वह दुआ देगा, नहीं करेंगे तो बद्दुआ मिलेगी, क्योंकि जो अस्पताल में भर्ती होता है, वह शारीरिक व मानसिक दोनों कष्ट से पीड़ित होता है।

यह भी पढ़ें: UP Police Leave: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों से जुड़ी बड़ी खबर, डीजीपी ने जारी क‍िया नया आदेश 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।