विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पिछली सरकार ने माफिया के आगे टेक दिए थे घुटने', सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद और परिवारवाद हावी था

Published: Tue, 29 Apr 2025 09:53 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले सरकारों ने माफिया के आगे घुटने टेक दिए थे जिससे उत्तर ...और पढ़ें

पिछली सरकार ने माफिया के आगे टेक दिए थे घुटने : योगी। (तस्वीर जागरण)
पिछली सरकार ने माफिया के आगे टेक दिए थे घुटने : योगी। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. पिछली सरकार ने माफिया के आगे टेक दिए थे घुटने : योगी
  2. मुख्यमंत्री बोले- इनकी सोच जातिवादी व कार्य परिवारवादी थे
  3. कहा- आज उत्तर प्रदेश है माफिया, दंगा, गुंडा व अपराध मुक्त

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2017 से पहले सत्ताधारी लोगों ने माफिया के सामने घुटने टेक दिए थे। माफिया के सामने उनकी जुबान नहीं खुलती थी। माफिया के इशारे पर सरकार चलती थी।

आज यूपी माफिया, दंगा, गुंडा और अपराध मुक्त है। पहले की सरकारों का एजेंडा संकीर्ण था। उनकी सोच जातिवादी और कार्य परिवारवादी थे। आज प्रदेश के किसी भी शहर में जाएंगे तो आपको अंतर साफ दिखाई देगा।

सीएम ने सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार ने आठ वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप मजबूती के साथ कदम बढ़ाए हैं। बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

भारत की आत्मा यूपी में निवास करती है, लेकिन जिन लोगों का एजेंडा विकास नहीं था, जिन्होंने प्रदेश की इस आत्मा को पहचानने का कभी प्रयास नहीं किया। वह अपना एजेंडा जबरन थोपते थे। पहले सत्ता चलाने वाले नहीं चाहते थे कि प्रदेश का कुछ हो। वह हर योजना को फेल करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते थे। केंद्र से जो योजना बनती थी, वह यूपी में आकर फेल हो जाती थी।

सरकारों की उपेक्षा से एमएसएमई सेक्टर बंद हो गया था- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की उपेक्षा से एमएसएमई सेक्टर बंद हो गया था। हमने प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को एक जिला एक उत्पादन के रूप में पहचान दी, जो स्वदेशी और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है। वर्ष 2017 से पहले त्योहारों पर भय का माहौल होता था।

अब शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते हैं। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ, सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण बना तो देश और दुनिया के यात्री और पर्यटक यूपी की ओर उमड़ पड़े। 2017 के पहले की राजनीतिक नेतृत्व इस दिशा में नहीं सोचता था। नतीजा प्रदेश में गुंडागर्दी थी, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। दंगों का लंबा दौर चलता था।

इसे भी पढ़ें- यूपी के इस जिले को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम योगी, तैयार हो रहा भव्य पंडाल… इस दिन है कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।