Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi ने बनाया नया रिकॉर्ड- आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने, तीसरे नंबर पर मुलायम सिंह यादव

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 03:38 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वह विधान भवन पर सबसे अधिक लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके साथ योगी स्वतंत्रता के पश्चात सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। उनके दोनों कार्यकाल मिलाकर सात वर्ष 148 दिन हो चुके हैं।

    Hero Image
    78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधान भवन पर ध्वजारोहण कर एक नया कीर्तिमान बना दिया। वह विधान भवन पर सबसे अधिक लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। 

    सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बने

    योगी 19 मार्च 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उनका पहला कार्यकाल 12 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था। वर्ष 2022 के चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिलने पर योगी ने 25 मार्च 2022 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को उन्होंने लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण का कीर्तिमान तो बनाया ही, स्वतंत्रता के पश्चात सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। दोनों कार्यकाल मिलाकर सात वर्ष, 148 दिन हो गए। 

    मायावती ने भी किया है आठ बार ध्वजारोहण

    पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का कार्यकाल चार बार में सात वर्ष, 16 दिन का था। मायावती ने अपने चार बार के कार्यकाल में आठ बार ध्वजारोहण किया है। तीन बार मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल छह वर्ष, 274 दिन का रहा था। 

    दो बार मुख्यमंत्री रहे संपूर्णानंद का कार्यकाल पांच वर्ष, 345 दिन और अखिलेश यादव एक बार के कार्यकाल में पांच वर्ष, चार दिन मुख्यमंत्री रहे। स्वतंत्रता के पूर्व गोविंद वल्लभ पंत का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल सबसे अधिक आठ वर्ष, 127 दिन का रहा था।

    यह भी पढ़ें: एनकाउंटर करने वालों को मेडल देना शर्मनाक, सांसद रुचि वीरा का विवादित बयान- बुलडोजर से चल रही सरकार

    यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की घोषणा, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा योजना का फायदा