विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 'कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अराजकता की आग में झोंक रहे'

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भारतीय लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता में धकेलने का आरोप लगाया ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. CM योगी ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाया।

  2. आज गाजियाबाद में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल।

  3. जनता के विश्वास और संवैधानिक मर्यादाओं पर आधारित है लोकतंत्र।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को फिर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है। सीएम योगी आज गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है। जनता के द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के द्वारा भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर आज गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभाग करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की बड़ी चुनावी तैयारी, 20 नवंबर के बाद 'वोट चोरी' के खिलाफ यूपी में करेगी ताबड़तोड़ रैलियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व उसके इंडी गठबंधन को निरंतर आईना दिखाकर उनके लोकतंत्र विरोधी कृत्यों पर लगातार प्रहार कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, लखनऊ में कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।