विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस की बड़ी चुनावी तैयारी, 20 नवंबर के बाद 'वोट चोरी' के खिलाफ यूपी में करेगी ताबड़तोड़ रैलियां

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:16 AM (IST)

कांग्रेस 20 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश में 'वोट चोरी' के मुद्दे पर रैलियां आयोजित करेगी।

राहुल गांधी। (तस्वीर- फाइल)

राहुल गांधी। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. कांग्रेस 20 नवंबर के बाद वोट चोरी मुद्दे पर करेगी रैलियां।

  2. प्रियंका वाड्रा ने यूपी में रैलियों के आयोजन के निर्देश दिए।

  3. महंगाई और ई-मेल विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने राज्य में चुनावी अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में 20 नवंबर के बाद पार्टी ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों के आयोजन की रणनीति तय की है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस को रैलियों के स्थल के चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य में 37 वर्षों से सत्ता से दूर चल रही कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पहली नवंबर को आयोजित रैली के बाद पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश में भी रैलियों के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे लेकर पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को राज्य में रैलियों के आयोजन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है।

दूसरी तरफ कांग्रेस की मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने बुधवार को महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में रसोई गैस 128 प्रतिशत महंगी हो गई है। इसी प्रकार आटा, चीनी, तेल व अन्य खाद्य पदार्थ कई गुणा महंगे हुए हैं।

ई-मेल कांड को लेकर प्रदेश प्रभारी ने दी सफाई

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बुधवार को ‘एक्स’ पर वीडियो साझा कर सफाई दी है कि प्रदेश में जैसे-जैसे कांग्रेस मजबूत होगी, वैसे-वैसे तरह-तरह के आरोप लगाए जाएंगे। कोई जिला अध्यक्ष के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगाएगा तो कोई टिकट दिलाने के नाम पर।

कांग्रेस का टिकट उन्हीं को मिलेगा जो जनता के बीच में सक्रिय हैं। दरअसल, दो दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी के नाम पर उनके करीबियों द्वारा पैसे मांगने की शिकायत ई-मेल से की गई थी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।