विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:00 AM (IST)

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित (फोटो- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. बिना नोटिस निलंबन की कार्रवाई पर आपत्ति, केंद्रीय संगठन से होगी शिकायत

  2. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है

जेएनएन, भोपाल। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदेश महासचिव रोहित राजौरिया ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने केंद्रीय संगठन से शिकायत करने की बात कही। अन्य पदाधिकारियों ने भी कारण जाने बिना कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

राजौरिया के मुताबिक, उनके चाचा की तेरहवीं दो दिन पहले थी और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना था। संगठन पदाधिकारियों को इसकी जानकारी थी।

उन्होंने कहा कि वह संगठन के अन्य आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वहीं, प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि निलंबन केंद्रीय संगठन के निर्देश पर हुआ है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। अनुपस्थिति का कारण मान्य होने पर निलंबन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नौ जिला अध्यक्ष, सात प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 प्रदेश सचिव सहित कुल 60 पदाधिकारियों के निलंबन का आदेश मंगलवार को जारी किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।