गोरखपुर में सीएम ने दी ₹82 करोड़ की सौगात: लाभार्थियों को बांटी किट, वनटांगिया समाज संग मनाएंगे दीपावली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने ₹82 करोड़ से अधिक की ...और पढ़ें

सीएम योगी ने दी किट।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री रविवार को वनटांगिया समाज के साथ दीपावली पर्व मनाएंगे।
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित की जाएंगी किट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा कि विकास का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर घर में सुख, समृद्धि एवं सम्मान का दीप जले, यही दीपावली की सार्थकता है। इसी अंत्योदय भाव के साथ आज गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया में वनटांगिया समाज के लिए ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित की जाएंगी।
वनटांगिया परिवारों के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने बताया कि वनटांगिया परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। सभी को महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई।
यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक स्वाभिमान का उत्सव: सीएम योगी आदित्यनाथ
यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4,543 सब-इंस्पेक्टर्स को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्तियों में तोड़ा सैफई सिंडिकेट