सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4,543 सब-इंस्पेक्टर्स को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्तियों में तोड़ा सैफई सिंडिकेट
UP Police SI Appointment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर स्वयं को एक प्रभावी एवं जिम्मेदार भूमिका के लिए तैयार करें।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को सलाह, निभाएं प्रभावी एवं जिम्मेदार भूमिका
निभाएंगें छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र का वादा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बड़े अभियान के क्रम में शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 4,543 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनको नियुक्ति पत्र देने के साथ ही कई सलाह भी दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को संबोधित किया और सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया के पारदर्शी होने का उदाहरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले भर्ती और नियुक्ति का मतलब होता था सैफई परिवार के आदेश पर भर्ती और नियुक्ति, सैफई सिंडिकेट हर भर्ती में हावी रहता था और पात्र युवाओं को नौकरी से वंचित रहना पड़ता था। युवा दूसरे प्रदेशों में नौकरी की खातिर चला जाता था और प्रदेश से प्रतिभा पलायन होता था। उन्होंने कहा कि हमने इसको रोकने में सफलता प्राप्त की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर स्वयं को एक प्रभावी एवं जिम्मेदार भूमिका के लिए तैयार करें। पुलिस की परंपरागत ट्रेनिंग के साथ-साथ Cyber Security, AI और Drone Technology जैसे क्षेत्रों में भी अत्याधुनिक प्रशिक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हमने आधुनिक सुविधाओं से युक्त Training Centres तैयार किए हैं। आप सभी इस नई प्रशिक्षण पद्धति के लिए स्वयं को मानसिक रूप से तैयार रखें।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 4,543 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विंग्स का हिस्सा बनने वाले 4,543 नव-नियुक्त उपनिरीक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को हृदय से धन्यवाद।
उन्होंन के कहा कि दीपावली के तुरंत बाद, भैया दूज के अगले ही दिन राजस्व विभाग के 1,200 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से 42,000 होमगार्ड्स को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,000 कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही इन सभी अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।
छह महीनों में एक लाख युवाओं को नियुक्ति
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज धनतेरस के पावन अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश को 'यंग सब-इंस्पेक्टर' उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मैंने कहा था कि अगले छह महीनों में हम एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। जब तीसरी बार आएंगे, तब भी नौजवानों को नियुक्ति-पत्र वितरित करने का सिलसिला अनवरत जारी रखेंगे।
हाल की भर्तियों का विवरण
25 अगस्त: कृषि विभाग के 3,572 अधिकारी
19 सितंबर: आयुष, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा उद्यान विभाग के 818 कार्मिक।
20 सितंबर: पुलिस विभाग के 912 कार्मिक।
22 सितंबर: शिक्षा विभाग के 3,567 अभ्यर्थी।
28 सितंबर: पंचायती राज विभाग के 1,375 कार्मिक।
आठ अक्टूबर: उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ी।
पांच नवंबर: 28 फॉरेंसिक साइंटिस्ट्स।
छह नवंबर: उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विंग्स में सब-इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।