विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ODOP और ODOC से लोकल को ग्लोबल का बाजार दे रहे हम, कारीगर का बढ़ा रहे उत्साह : योगी आदित्यनाथ

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:50 PM (IST)

Taste Of Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा मानना है कि कारीगर के हुनर को सम्मान देना चाहिए। यही तो स्वदेशी मॉडल है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. दैनिक जागरण के टेस्ट आफ उत्तर प्रदेश व्यंजन प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  2. उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और पारंपरिक स्वादों को एक मंच पर प्रस्तुत करना दैनिक जागरण का उद्देश्य

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ में दैनिक जागरण द्वारा उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और पारंपरिक स्वादों को एक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘Taste of Uttar Pradesh’ व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ कारीगरों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही कारीगरों और आयोजकों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ओडीओपी और ओडीओसी से लोकल को ग्लोबल का बाजार दे रहे हैं। इतना ही नहीं हर स्तर पर मदद देकर हम कारीगर का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा मानना है कि कारीगर के हुनर को सम्मान देना चाहिए। यही तो स्वदेशी मॉडल है। हम जैसा खाएंगे अन्न, वैसा रहेगा हमारा मन। हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के माध्यम से देशी उत्पादों को बड़ा बाजार दिया है। अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्युजीन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के खाद्य उत्पादों को बड़ा बाजार दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।