हिमाचल प्रदेश में दो दिन चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अब भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक बन गए हैं। भाजपा जोरदार प्रचार करने के इरादे में हैं। योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में प्रचार करेंगे।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अब भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ केरल के बाद गुजरात और फिर हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार किया है। नौ नवंबर से पहले भाजपा हिमाचल प्रदेश में जोरदार प्रचार करने के इरादे में हैं। इसको धार देने योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। जहां पर वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव कार्यक्रमों में कई जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ से संयुक्ता भाटिया भाजपा की मेयर उम्मीदवार
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर हैं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। आज रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिमला में रात्रि विश्राम करेंगे। कल भी वह कई कार्यक्रम में भाग लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी में गौ-हत्या करने वालों को अब होगी जेल : सीएम योगी आदित्यनाथ
भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
यह भी पढ़ें: जागरण संवादी में बोले योगी आदित्यनाथ- असहिष्णुता कहने वाले खुद को भारत का नहीं मानते
जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी दो दिवसीय हिमाचल के दौरे पर जा चुके हैं। सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के बाद पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।