विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में अब No कर्फ्यू और No दंगा, हर तरफ सब है सब चंगा ही चंगा : योगी आदित्यनाथ

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति पर विश्वास और उनके अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि ...और पढ़ें

HighLights

  1. युवा शक्ति पर विश्वास और उनके अथक परिश्रम से उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में पहुंचा

  2. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर लखनऊ में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति पर विश्वास और उनके अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। विगत साढ़े नौ वर्षों में हमने प्रदेश में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। मैं अवगत कराना चाहता हूं कि 26 जनवरी 2027 तक हम इस कार्यक्रम में उपस्थित 55 हजार छात्र-छात्राओं की संख्या से दोगुने युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में Transparency है, ईमानदारी है और युवाओं के लिए ढेर सारे अवसर हैं। अब यूपी में No कर्फ्यू, No दंगा। यूपी में है सब चंगा। जो माफिया थे, मिट्टी में मिल गए। माफिया का 'उपचार' केवल 'बुलडोजर' ही है। हमने उसका बेहतर उपयोग किया है।

उन्होंने कहा कि UP आज Engineering, Polytechnic और Vocational Education की शिक्षा देने वाले राज्यों में देश के अंदर Top-3 में है। उत्तर प्रदेश, पहचान के संकट से मुक्त हुआ है। आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। जिसकी ताकत से पाकिस्तान भीगी बिल्ली बन गया है। ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बहादुर जवानों ने भारत को 'विजयश्री' प्रदान करा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 25 करोड़ की आबादी को भारत के Demographic Dividend के रूप में उत्तर प्रदेश की उपलब्धि माना है। हम इस उपलब्धि का बेहतर उपयोग करेंगे। आज हमारी सरकार ने इसी Demographic Dividend के लिए युवाओं को सशक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर लखनऊ मंडल के चार जनपदों के 53,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस टैबलेट का उपयोग अपने ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण अभियान को नई गति एवं दिशा प्रदान करने के एक सशक्त माध्यम के रूप में करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत वितरित किए गए टैबलेट युवाओं के लिए Skill Development और Empowerment का एक बड़ा Tool है।

हमने Infosys के साथ Tie-up करके टैबलेट में 18 हजार से अधिक Courses का Free Learning Content भी उपलब्ध कराया है। योग से लेकर Artificial Intelligence और Deep Tech जैसे आधुनिक विषयों से जुड़े ढेर सारे Learning Content इन टैबलेट में मौजूद हैं। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं में वितरित किया टैबलेट, बोले-आपके अंदर बजरंग बली की ताकत, हम करा रहे अहसास

यह भी पढ़ें- UP में जीत की 'हैट्रिक' को BJP की बैठक: कल मथुरा में जुटेंगे भाजपा के 40 दिग्गज, 2 दिन रहेंगे CM सहित देश के बड़े चेहरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।