Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले- GIS 2023 में दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 07:20 AM (IST)

    UP Investors Summit 2023 मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि आज यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जर‍िए बदलते और संवरते उप्र की तस्वीर देखेंगे। यूपीजीआइएस में लगी प्रदर्शनी में तरक्की की राह पर बढ़ते उप्र की झलक दिखेगी।

    Hero Image
    UP Investors Summit 2023: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि आज GIS 2023 के जर‍िए पूरा व‍िश्‍व बदलते उत्‍तर प्रदेश के व‍िकास की नई कहानी देखेगा। लखनऊ में आज से शुरू होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआइएस) में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को बदलते और निखरते उत्तर प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी। संवरते उप्र का यह स्वरूप दिखेगा वृंदावन योजना स्थित यूपीजीआइएस आयोजन स्थल के प्रदर्शनी क्षेत्र में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विभाग, निजी उद्यमी, एक जिला एक उत्पाद और स्टार्ट-अप कंपनियों ने अपने स्टॉल सजाए हैं। यूपीजीआइएस के पार्टनर देशों ने भी अपने स्टाल स्थापित किये हैं जिनके माध्यम से वे अपने यहां के निवेशकों की मदद करेंगे। समिट के शुभारंभ से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी क्षेत्र 11 हिस्सों में बांटा गया है जिनमें 170 उद्यमियों द्वारा स्थापित किये गए स्टाल पर उनके उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम दर्जे के उद्योगों से संबंधित 50 स्टाल पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग होगी। इनमें कन्नौज के इत्र से लेकर वाराणसी की मीनाकारी, रेशम उत्पाद, आगरा व कानपुर के चमड़ा उत्पाद समेत कई जिलों के हस्तशिल्प शामिल हैं। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के 40 विभागों के स्टाल भी होंगे जो बदलते उप्र की कहानी बयां करेंगे। मसलन पर्यटन विभाग के स्टाल पर प्रदेश के धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म को शो-केस किया जाएगा।

    पुलिस विभाग के स्टाल पर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में आये सुधार की झांकी दिखेगी। प्रदेश की तरक्की में साझेदार अन्य विभाग भी अपने गुडवर्क को प्रदर्शित करेंगे। प्रदेश में तेजी से जड़ें जमा रही स्टार्ट अप संस्कृति की झलक भी प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी। स्टार्ट अप से जुड़े लगभग 100 स्टाल यहां लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। संबंधित स्टाल्स के माध्यम से प्रदेश के युवा उद्यमी अपने नवाचारों को तो प्रदर्शित करेंगे ही, देश की कई स्टार्टअप कंपनियां भी अपने उत्पादों को प्रस्तुत करेंगी।

    हैदराबाद की स्टार्ट अप कंपनी इंस्टाशील्ड ने भी यहां अपना स्टाल स्थापित किया है। इस कंपनी ने ऐसा उपकरण विकसित किया हैै जो बंद कमरे में भी कोरोना समेत कई खतरनाक वायरस का फैलने से पहले ही अंत कर देती है। प्रदर्शनी क्षेत्र में लगाये गए पार्टनर देशों के स्टाल पर इन देशों के निवेशक उप्र में निवेश से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकेंगे। पार्टनर देशों में संयुक्त अरब अमीरात, युनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, जापान जैसे देश शामिल हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner