Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi Adityanath Janta Darshan : निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी हर समस्या का होगा समाधान : योगी आदित्यनाथ

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 12:43 PM (IST)

    CM Yogi Adityanath Janta Darshan मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे समस्याएं सुनीं प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये आपकी हर समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

    Hero Image
    निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी हर समस्या का होगा समाधान :

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से 60 पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी हर समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर 'जनता दर्शन' में आए लोगों की बात सुनी। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन्हें तत्काल हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित की समस्या का ठीक ढंग से निस्तारण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

    यह भी पढ़ें- Yogi Adityanath : योगी आदित्यनाथ ने बनाया रिकॉर्ड, UP के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने

    मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा और पुचकारा। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया।

    यह भी पढ़ें- UP Politics : सीएम योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश, कार्यों में पारदर्शिता, प्राथमिकता और समयबद्धता अनिवार्य

    कुछ बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। योगी ने बच्चों को चाकलेट-टाफी प्रदान किया और पढ़-लिखकर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया।